
Suvarna Kallkuntala, opposition leader in Hubli-Dharwad Municipal Corporation
हुब्बल्ली-धारवाड़ नगर निगम का संभवत यह इकलौता ऐसा वार्ड हैं जहां सबसे अधिक बगीचे हैं। वार्ड-59 में 49 कॉलोनियां हैं जिसमें 39 बगीचे हैं। अब शिवगंगा कॉलोनी, नवीन कॉलोनी, सुन्दरपुरम, पेसिफिक पार्क कॉलोनी समेत अन्य कई कॉलोनियों में पार्कों मेंं नवीनीकरण के साथ ही उनका सौंदर्यकरण किया जाएगा। वार्ड-59 की पार्षद एवं निगम में विपक्ष की नेता सुवर्णा कल्लकुन्टला ने राजस्थान पत्रिका के साथ विशेष बातचीत में यह जानकारी दी। वे तीसरी बार निगम की सदस्य चुनी गई है। हुब्बल्ली-धारवाड़ महिला कांग्रेस कमेटी की उपाध्यक्ष भी रह चुकी है। प्रस्तुत हैं उनसे हुई बातचीत के प्रमुख अंश:
सवाल: वार्ड-59 में बगीचों की भरमार है। बगीचों के सौंदर्यकरण को लेकर क्या योजना है?
पार्षद: वार्ड की 49 कॉलोनियों में 39 बगीचे हैं लेकिन तीन बगीचे ही डवलप है। अन्य को विकसित करने की दिशा में काम किया जाएगा। इन बगीचों में छोटे तालाब बनाकर सौंदर्यकरण किया जाएगा। शिवगंगा कॉलोनी एवं नवीन कॉलोनी में दो बगीचे करीब 2-2 एकड़ में फैले हैं। अब इन बगीचों के एक-एक एकड़ में हरियाली की चादर बिछाई जाएगी। पौधे लगाए जाएंगे। ट्रेक बिछाया जाएगा। इसके साथ ही दिल्ली की तर्ज पर वार्ड के सुन्दरपुरम इलाके में लवर पार्क बनाया जाएगा जिसमें गुलाब के साथ ही अलग-अलग किस्मों के फूल लगाए जाएंगे। पेसिफिक पार्क कॉलोनी में स्पोटर््स पार्क विकसित किया जाएगा। इसके तहत फुटबाल व क्रिकेट के मैदान के साथ ही अन्य खेल की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। बच्चों के स्पोर्ट्स के साथ ही आमजन की डिमांड के अनुसार इसे विकसित किया जाएगा।
सवाल: वार्ड में रात्रि में रोशनी की क्या व्यवस्था है?
पार्षद: स्ट्रीट लाइट के लिए टेंडर जल्द होने वाला है। इसके बाद वार्ड के सभी इलाकों में रोशनी की व्यवस्था में सुधार होगा। वार्ड में 10 हाई मास्क लाइटें है।
सवाल: वार्ड में सरकारी स्कूलों व आंगनबाड़ी केन्द्रों में सुधार के लिए क्या प्रयास हो रहे हैं?
पार्षद: सरकारी स्कूल में चार कक्षा-कक्ष बना रहे हैं। वार्ड में चार आंगनबाड़ी केन्द्र हैं लेकिन सभी किराए के भवनों में संचालित किए जा रहे हैं। इनके खुद के भवन बनाने की योजना है। विनुतन कॉलोनी में इंदिरा कैंटीन खोली है।
सवाल: वार्ड में सफाई को लेकर क्या व्यवस्था है?
पार्षद: इस वार्ड में केशवापुर का कसुगल रोड से गदग रोड के मध्य का हिस्सा आता है। वार्ड की कई गलियों में सीसी रोड का निर्माण करवाया गया है। वर्तमान में वार्ड में 34 सफाई कर्मचारी हैं, इनकी संख्या बढ़ाने के लिए मांग की जाएगी।
सवाल: वार्ड में किस तरह के विकास पर अधिक ध्यान दे रहे हैं?
पार्षद: वार्ड के अधिकांश इलाके नए विकसित हो रहे हैं। ऐसे में यहां डवलपमेन्ट की जरूरत अधिक है। वार्ड में छह स्लम एरिया भी है। इनमें 24 घंटे पेयजल उलब्ध कराने एवं चैम्बर लाइन डालने की दिशा में काम किया है। सामुदायिक भवन में बच्चों के लिए जिम्नेजियम भी है।
Published on:
08 Dec 2023 04:00 pm
बड़ी खबरें
View Allहुबली
कर्नाटक
ट्रेंडिंग
