18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बसवेश्वर सर्किल पर बनेगा अत्याधुनिक पुस्तकालय, प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों को मिलेगा फायदा

वार्ड-80 की पार्षद शांता हीरेमठ से राजस्थान पत्रिका की विशेष बातचीत मिलिए अपने पार्षद से

2 min read
Google source verification
Hubballi-Dharwad Municipal Corporation HDMC

Shanta heeremath

हुब्बल्ली-धारवाड़ नगर निगम के वार्ड 80 में बसवेश्वर सर्किल स्थित सामुदायिक भवन में अत्याधुनिक पुस्तकालय का निर्माण करवाया जाएगा। यहां प्रमुख समाचार पत्रों के साथ ही विभिन्न पुस्तकें रखी जाएगी। इसका फायदा छात्र-छात्राओं एवं प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों को मिलेगा। वार्ड में रहने वाले लोगों को भी पुस्तकालय की सुविधा का लाभ मिल सकेगा। इसके साथ ही वार्ड में जिम खोला जाएगा। जिम मैटेरियल उपलब्ध करवाया जाएगा। युवा वर्ग को इसका फायदा मिल सकेगा। पार्षद शांता हीरेमठ ने राजस्थान पत्रिका के साथ विशेष बातचीत में यह जानकारी दी। पार्षद ने वार्ड में करवाए जा रहे विकास कार्यों के बारे में जानकारी दी। प्रस्तुत है बातचीत के प्रमुख अंश:

सवाल: वार्ड में अब तक क्या प्रमुख विकास कार्य करवाए गए हैं?
पार्षद: इस वार्ड में नेकार नगर, ओल्ड गबुर, बसवेश्वर सर्किल, मारुति सर्किल, छाबी प्लॉट, विनायक चौक, श्रीराम कॉलोनी, चौहान प्लॉट, एस.के. कॉलोनी आती है। वार्ड का करीब 95 फीसदी इलाका स्लम है। कुछ इलाका किसानी क्षेत्र हैं जहां किसान खेती करते हैं। वार्ड में अब तक नौ करोड़ की राशि के विकास कार्य करवाए गए हैं। वार्ड के एक सौ घरों में विद्युत कनेक्शन करवाए गए। गणपति विसर्जन के लिए लोगों को असुविधा होती थी। ऐसे में गणपति विसर्जन की व्यवस्था की गई। यहां अब गणपति महोत्सव के दौरान 1500 परिवार गणपति विसर्जन कर रहे है। करीब 150 स्ट्रीट लाइटें लगाई गई हैं।

सवाल: वार्ड में सड़कों की क्या स्थिति है?
पार्षद: विनायक चौक, रमेशपुर कॉलोनी में तीस साल से सड़क नहीं थी। यहां सीसी रोड बनाई गई है। नेताजी कॉलोनी में 25 लाख की लागत से सीसी रोड का निर्माण करवाया गया है। अमर ज्योति कॉलोनी, शिंदे कॉलोनी में 65 लाख रुपए की लागत से सीसी सड़क का निर्माण करवाया है। चौहान प्लॉट एवं छाबी प्लॉट में सीसी सड़क बनवाई गई है। बसेश्वर सर्किल में नाले को ढका गया है।

सवाल: वार्ड में सरकारी स्कूलों में सुधार के लिए क्या प्रयास हो रहे हैं?
पार्षद: नेकार नगर के सरकारी प्राथमिक विद्यालय में करीब सौ छात्र अध्ययन कर रहे हैं। इनर व्हील क्लब के सहयोग से यहां छह शौचालयों का निर्माण करवाया गया है। चार और शौचालय बनाए जाएंगे। स्कूल में आरओ प्लान्ट लगाया जाएगा।

सवाल: क्या परिवहन सुविधा के विस्तार पर ध्यान दिया जा रहा हैं?
पार्षद: नेकार नगर तक सरकारी बस की सुविधा है। शेयर ऑटो भी चल रहे हैं। परिवहन की सुविधा का और विस्तार करने पर ध्यान दिया जाएगा।

सवाल: वार्ड में पेयजल की समस्या अधिक है, इसके समाधान की क्या योजना हैं?
पार्षद: वार्ड में पानी की किल्लत अधिक है। सप्ताह में एक दिन पानी आता है। अभी बोरवोल से पानी की व्यवस्था कर रहे है। ऐसे दो इलाके हैं जहां हर सप्ताह दो टैंकरों से जलापूर्ति की जा रही है।