19 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हम वोट की कीमत पहचानें, हमारा वोट अमूल्य

मरूदेवा मंडल और मरूदेवा सेवा समिति ने किया जागो जनमत अभियान का समर्थन राजस्थान पत्रिका और सिवांची जैन युवा संगठन के तत्वावधान में

2 min read
Google source verification
Jago Janmat

Jago Janmat

मतदान हमारा अधिकार है और हमें वोट जरूर करना चाहिए। वोट की कीमत को हम पहचानें। हमारा वोट अमूल्य है। मरूदेवा मंडल की उपाध्यक्ष सिवाना निवासी जया मांडौत ने यह बात कही। वे यहां राजस्थान पत्रिका और सिवांची जैन युवा संगठन के तत्वावधान में आयोजित जागो जनमत अभियान में बोल रही थी। केशवापुर में आयोजित अभियान में मरूदेवा मंडल और मरूदेवा सेवा समिति की सदस्यों ने मतदान की महत्ता को प्रतिपादित किया। इस दौरान मतदान के प्रति जागृति का संदेश देने के साथ ही शत-प्रतिशत मतदान का आह्वान किया। राजस्थान में विधानसभा चुनाव से पहले मतदाताओं की जागरुकता के लिए आयोजित अभियान में मरूदेवा मंडल की सचिव जालोर निवासी डिंपल मांडौत ने कहा कि मतदान को लेकर जागरुकता जरूरी है। सोच-समझकर मतदान करने से अच्छी सरकार बनती है। मरूदेवा मंडल की सह सचिव सादड़ी निवासी रेखा जैन ने कहा कि जागृत नागरिक की तरह मतदान का उपयोग करना चाहिए।
सोच-समझ कर करें मतदान
मरूदेवा मंडल की सह कोषाध्यक्ष सिवाना निवासी सारिका मुणोत ने कहा कि मतदान का महत्व समझकर सभी को वोट करना चाहिए। मरूदेवा मंडल की सदस्य जालोर निवासी साधना जैन ने कहा कि मतदान ही ऐसी ताकत हैं जिससे देश बदल सकता है। मरूदेवा मंडल की सदस्य सिवाना निवासी पिंकी चौपड़ा ने कहा कि वोट देना अनिवार्य करना चाहिए, जिससे देश में प्रगति होगी। मरूदेवा मंडल की सदस्य भुंडारा निवासी राखी जैन ने कहा कि लोगों को प्रेरित करना पड़ेगा ताकि समाज का भला हो सके। मरूदेवा सेवा समिति की सदस्य पोसालिया निवासी सीमा डूमावत ने कहा कि महिलाएं बढ़-चढ़कर मतदान में हिस्सा ले। महिला सुरक्षा, शिक्षा, सड़क एवं स्वास्थ्य को बेहतर बना सकें ऐसे लोगों के पक्ष में मतदान करना चाहिए। मरूदेवा सेवा समिति की सदस्य सादड़ी निवासी मधु पालरेचा ने कहा कि लोकतंत्र ने हमे वोट करने का अधिकार दिया है, हम सभी को घर का काम छोड़कर पहले मतदान में हिस्सा लेना चाहिए।
इन्होंने भी जताया समर्थन
इस अवसर पर मरूदेवा मंडल की कोषाध्यक्ष शिवगंज निवासी तरुणा तातेड़, पोसालिया निवासी रेशमा डूमावत, सीमा डूमावत, सियाना निवासी विनीता पोरवाल, वडगांव निवासी प्रिया पारेख, पूनम डोशी, अरटवाड़ा निवासी शिल्पा गादिया, रेखा गादिया, आहोर निवासी मधु बंदामुथा, बागरा निवासी रेनू पोरवाल, सिरोही निवासी सारिका पोरवाल, रानू जैन, शिवगंज निवासी निशा तातेड़ ने भी जागो जनमत अभियान के प्रति समर्थन जताया। इस अवसर पर सिवांची जैन युवा संगठन के पूर्व अध्यक्ष कल्पेश कांकरिया व सदस्य विनीत गोलेच्छा भी उपस्थित थे।
आप भी जुड़ सकते हैं अभियान से
हुब्बल्ली के राजस्थानी समाज, संगठन व संस्थाएं मतदाता जागरुकता अभियान से जुड़ सकते है। इस अभियान में सहभागी बनने एवं जुडऩे के लिए सिवांची जैन युवा संगठन हुब्बल्ली के पूर्व अध्यक्ष सुशील मांडौत के व्हाट्सएप नं.- ९४४८११००४७, सिवांची जैन युवा संगठन हुब्बल्ली के पूर्व अध्यक्ष कल्पेश कांकरिया के व्हाट्सएप नं.- ९०३६१६७१५५ या राजस्थान पत्रिका हुब्बल्ली के सम्पादकीय प्रभारी अशोक सिंह राजपुरोहित के व्हाट्सएप नं.- ९९४०३१८११५ पर मैसेज भेजकर अपनी सहमति दे सकते हैं।