
एक नवम्बर तक ही सीमित ना रहे कन्नड राज्योत्सव
एक नवम्बर तक ही सीमित ना रहे कन्नड राज्योत्सव
-जिला प्रभारी मंत्री पाटील ने कहा
गदग
जिला प्रभारी मंत्री सीसी पाटील ने कहा है कि कर्नाटक राज्योत्सव सिर्फ एक नवम्बर तक सीमित नहीं रहना चाहिए। वे गदग में सोमवार को केएच पाटील जिला स्टेडियम में आयोजित कर्नाटक राज्योत्सव समारोह में ध्वजारोहण कर बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि हमारी कन्नड भाषा समृद्ध है यही मानकर हाथ पर हाथ धरे नहीं बैठना चाहिए। अन्य भाषाओं का दबाव कन्नड़ भाषा पर बढ़ रहा है। आधुनिक शिक्षा कार्रवाई से कन्नड सीखने को लेकर युवाओं में विशेष रूप से बच्चों में कन्नड़ के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए अभिभावकों एवं शिक्षकों को एकजुट होकर प्रयास करने चाहिए।
उन्होंने कहा कि कन्नड एवं संस्कृति विभाग की ओर से कन्नड के लिए हम तथा माताड माताज कन्नड नामक विशेष अभियान आयोजित कर कन्नड़ भाषा को बढ़ावा देने के कार्यक्रमों से प्रचार किया जा रहा है जो अत्यंत सराहनीय है। कवि कुवेंपु के मुताबिक कर्नाटक को सर्व जनांग का शांति क्षेत्र बनाने का हम सभी को संकल्प करना चाहिए। राज्य के एकीकरण के लिए संघर्ष करने वाले अनेक महापुरुषों के फलस्वरूप कन्नड़ राज्य का गठन किया गया। कन्नड़ नाडु यानी कला, साहित्य, संगीत के विकास के लिए गदग जिले का योगदान अपार है। गदग का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन करने वाले हुइलगोळ नारायणराम, डॉ. एम.एस. संखापुर, प्रो. कीर्तिनाथ कुर्तकोटी, डॉ. चन्नवीर कणवी, डॉ. के.एच. कुलकर्णी, माधव कुलकर्णी, डॉ.एचएन हूगार, हिंदुस्तानी गायक भारत रत्न से स मानित भीमसेन जोशी, संगीत क्षेत्र के दिग्गज पंचाक्षरी गवाई, डॉ. पुट्टराज गवाई, क्रिकेट खिलाड़ी सुनील जोशी आदि गदग के लिए गर्व माने जाते हैं।
संघ-संस्थाओं के विभाग में वीरेश्वर पुण्याश्रम के दृष्टिहीन बच्चों की स्कूल को स्वतंत्रता अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में तथा रंगमंच क्षेत्र में सावित्री गौडर को इस बार राज्योत्सव पुरस्कार से सम्मानित किया गया है जो अत्यंत संतोषजनक विषय है।
जिला प्रभारी मंत्री ने कहा कि कृषि सम्मान निधि योजना के तहत जिले के 1 लाख 31 हजार 47 किसानों के खातों को लगभग 53 करोड़ रुपए जमा किए गए हैं। फसल बीमा के पंजीकृत 52 हजार 400 किसानों को 97 करोड़ रुपए बीमा राशि मंजूर हुई है। 75वें स्वतंत्रता अमृत महोत्सव की याद में अमृत ग्राम पंचायत योजना के तहत जिले के 14 ग्राम पंचायतों को चयनित किया गया है। हर घर को पुयजल संपर्क, प्रति ग्राम को कचरा निस्तारण इकाई, डिजिटल पुस्तकालय, श्मशान विकास आदि विकास कार्यों को किया गया है। संपूर्ण ग्राम को एक आदर्श गांव के तौर पर विकसित किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग की ओर से 2021-22वें वर्ष में जिले में कुल 96 विकास कार्यों के लिए 11517 लाख रुपए अनुदान मंजूर हुआ है। इनमें 10 विकास कार्यों की निविदा पूर्ण हुआ है। विकास कार्य तेजी से चल रहे हैं।
इस अवसर पर विधायक एच.के. पाटील, विधान परिषद सदस्य एस.वी. संकनूर, गदग-बेटगेरी शहरी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष संगमेश दुंदूर, राज्य अंगूर रस मंडली के अध्यक्ष कांतिलाल भंसाली, जिलाधिकारी एम. सुंदरेश बाबू, जिला पंचायत के मुख्य कार्यकारी अधिकारी भरत, जिला पुलिस अधीक्षक शिवप्रकाश देवराज, उप वन संरक्षण अधिकारी वाजपेयी, अपर जिलाधिकारी सतीश कुमार, उप विभागीय अधिकारी रायप्पा हुणसगी, विविध विभागों के अधिकारी व कर्मचारी, स्कूल व कालेजों के विद्यार्थी, आमजन आदि उपस्थित थे।
.....................................................................................
पुलिस बैंड के कलाकारों के संगीत पर मार्चपास्ट
-कर्नाटक राज्योत्सव में कई कार्यक्रम
गदग
कर्नाटक राज्योत्सव के अवसर पर सुबह 9 बजे लोकनिर्माण विभाग के मंत्री सीसी पाटील ने ध्वजारोहण किया। विभिन्न दलों के परेड की सलामी ली। जिला सुरक्षा बल के शंकर गौड चौधरी के नेतृत्व में मार्चपास्ट किया गया। जिला पुलिस बैंड के कलाकारों के (हुट्टिदरे कन्नड नाडिनल्ली) संगीत पर मार्च पास्ट किया गया। मार्चपास्ट में जिला सुरक्षा बल, जिला नागरिक पुलिस, गृह रक्षक दल, दमकल, आबकारी दल, एनसीसी सीनियर बॉक्स, गल्र्स की टीम मार्चपास्ट में शामिल हुई। इस अवसर पर बहुरूपिये कलाकार गोविंदप्पा रामचंद्रप्पा वर्ष 2021 के दौरान राज्यस्तरीय अत्युत्तम शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित पंचय्या आर हिरेमठ, बीए छटे सेमेस्टर में प्रथम स्थान पाने वाली छात्रा तेजस्विनी दोड्डण्णवर, द्वितीय स्थान पाने वाली प्रेमा हंद्राल सहित कईयों का सम्मान जिलाप्रभारी मंत्री सीसी पाटील तथा अतिथियों ने किया।
वरिष्ठ नागरिक कल्याण विभाग एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण मंत्री सीसी पटिल ने विकलांगों को लैपटॉप वितरित किया। सीसी पाटील ने शहर के स्नातक पूर्व कॉलेज के परिसर में कन्नड माता की प्रतिमा की पूजा की।
Published on:
02 Nov 2021 12:55 am
बड़ी खबरें
View Allहुबली
कर्नाटक
ट्रेंडिंग
