
खंडहर बना खयाल गायिका गंगूबाई हानगल का पैतृक घर
रखरखाव की कमी : ढह गई छत और दीवारें
हुब्बल्ली. हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत की प्रख्यात गायिका दिवंगत डॉ. गंगूबाई हनागल (गंगज्जी) का धारवाड़ स्थित पैतृक घर जहां उनका जन्म हुआ था वह, संगीत संग्रहालय रखरखाव के अभाव में खंडहर बना है। छत और दीवारें ढह गई हैं। धारवाड़ के होस यल्लापुर (शुक्रवारपेटे) में स्थित यह घर गंगोत्री (गान गंगा का जन्मस्थान) के नाम से जाना जाता है परन्तु नेमप्लेट के अधिकांश अक्षर मिट गए हैं।
घर के परिसर में बरगद का पेड़, झाडिय़ां और लताएं उगी हुई हैं। सांप, बिच्छू, कैटरपिलर, कीड़े-मकोड़े शामिल हैं। दरवाजे, खंभे, फर्नीचर में दीमक लग गया है। घर का गेट और परिसर क्षतिग्रस्त हुए हैं। स्थानीय लोगों ने जहां सामने के टूटे हुए दरवाजे पर धातु की शीट लगाई है।
इसी घर से शुरू की थी संगीत की शिक्षा : 5 मार्च 1913 को जन्मी गंगूबाई ने इसी घर में संगीत सीखना शुरू किया था। शादी के बाद 1930 में गंगूबाई हुब्बल्ली में बस गईं। यह घर 1957 में बेच दिया गया था। इस घर का उपयोग 1980 तक रहने के लिए किया जाता था। 2005 में बारिश के कारण आंशिक रूप से ढह गया।
25 लाख रुपए की लागत में किया था जीर्णोद्धार : स्थानीय लोगों का कहना है कि सांस्कृतिक रूप से महत्वपूर्ण इस घर को राज्य सरकार ने 25 लाख रुपए की लागत से जीर्णोद्धार कर संगीत संग्रहालय में बदल था। इसका उद्घाटन 23 सितंबर 2008 को तत्कालीन मुख्यमंत्री बीएस येडियूरप्पा ने किया था। बाद में कुछ दिनों तक वहां संगीत की कक्षाएं आयोजित की गईं। 21 जुलाई 2009 को डॉ. गंगूबाई की मृत्यु हुई। बाद के दिनों में यह घर खंडहर बन गया।
प्रस्ताव मंजूर नहीं हुआ
डॉ. गंगूबाई हनागल का जन्म जिस घर में हुआ था वहां भवन निर्माण के लिए 2022 में एक करोड़ रुपए अनुदान के लिए प्रस्ताव सौंपा गया था परन्तु मंजूरी नहीं हुआ।
-कुमार बेक्केरी, सहायक निदेशक, कन्नड़ एवं संस्कृति विभाग, धारवाड़
संरक्षित करें
हमारी दादी का जिस घर में जन्म हुए उस घर का जीर्णोद्धार करने के लिए कार्रवाई करने की दो साल पहले हमने जिलाधिकारी से अनुरोध किया था परन्तु कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। एक सदी का इतिहास समेटे एक विरासती घर अब खंडहर बन चुका है। इसे तोडक़र नई इमारत बनाकर संरक्षित करना चाहिए।
-वैष्णवी हानगल, गंगूबाई की पोती
Published on:
06 Aug 2023 10:46 am
बड़ी खबरें
View Allहुबली
कर्नाटक
ट्रेंडिंग
