
Koppal Lok Sabha constituency
कोप्पल लोकसभा क्षेत्र तीन जिलों कोप्पल, रायचूर एवं बल्लारी में फैला हुआ है। पिछले तीन चुनावों से लगातार भाजपा जीत रही है। भाजपा के करड़ी संगण्णा लगातार दूसरी बार सांसद बने हैं। वैसे अधिकांश समय इस सीट पर कांग्रेस ही काबिज रही है। जनता दल एवं लोक सेवक संघ को भी इस सीट से जीत मिल चुकी है। कांग्रेस के एच.जी. रामुलु चार बार इस सीट से जीते।
...
कोप्पल लोकसभा क्षेत्र में कोप्पल जिले के पांच, रायचूर के दो तथा बल्लारी जिले का एक विधानसभा क्षेत्र शामिल है। इन आठ विधानसभा क्षेत्र में से छह पर कांग्रेस तथा एक-एक पर भाजपा एवं कल्याण राज्य प्रगति पक्ष(केआरपीपी) के विधायक है।
कोप्पल जिले के विधानसभा क्षेत्र
- कुष्टगी
- कनकगिरि (अनुसूचित जाति)
- गंगावती
- येलबुर्गा
- कोप्पल
रायचूर जिले के विधानसभा क्षेत्र
- सिंधनूर
- मस्की (अनुसूचित जनजाति)
बल्लारी जिले का विधानसभा क्षेत्र
- सिरुगुप्पा (अनुसूचित जनजाति)
...
पिछले चुनावों में जीत का अंतर
2019 में भाजपा के करड़ी संगण्णा अमरप्पा ने कांग्रेस के के. राजशेकर बसवराज हिटनाल को 38,397 मतों से हराया
2014 में भाजपा के करड़ी संगण्णा अमरप्पा ने कांग्रेस के बसवराज हिटनाल को 32,424 मतों से हराया
..
कब कौन सांसद रहा
2019 - करड़ी संगण्णा - भाजपा
2014- करड़ी संगण्णा- भाजपा
2009 - शिवरामगौडा शिवनगौडा - भाजपा
2004- के. विरुपक्सप्पा- कांग्रेस
1999- एच.जी. रामुलु- कांग्रेस
1998- एच.जी. रामुलु- कांग्रेस
1996- बसवराज रायरेड्डी- जनता दल
1991- बसवराज पाटिल अन्वरी- कांग्रेस
1989- बसवराज पाटिल अन्वरी- जनता दल
1984- एच.जी. रामुलु- कांग्रेस
1980- एच.जी. रामुलु- कांग्रेस
1977- सिद्धरमेश्वर स्वामी- कांग्रेस
Published on:
19 Mar 2024 05:19 pm
बड़ी खबरें
View Allहुबली
कर्नाटक
ट्रेंडिंग
