हुबली

तिरुमलेश के लेखों की साहित्यिक समीक्षा

तिरुमलेश के लेखों की साहित्यिक समीक्षासिरसी-कारवार

less than 1 minute read
Dec 16, 2019
तिरुमलेश के लेखों की साहित्यिक समीक्षा

सिरसी-कारवार
वरिष्ठ लेखक डॉ. के.वी. तिरुमलेश के लेखों की साहित्यिक समीक्षा कमला बालिका कॉलेज सभागृह में की गई। कार्यक्रम का आयोजन कुमटा के कमला बालिका शिक्षा महाविद्यालय तथा अभिनव बेंगलूरु के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। कथावाचक डॉ. श्रीधर बलगार ने कार्यक्रम के उद्घाटन के दौरान कहा कि तिरुमलेश एक बहुत बड़े विद्वान हैं। बेंगलूरु के अभिनव एन. रविकुमार ने तिरुमलेश के लेखों को प्रकाशित करने पर खुशी जताई। कार्यक्रम में प्रो. टी.जी. भट्ट हासणगी ने भी विचार व्यक्त किए।
काव्य साहित्य के पहले संगोष्ठी के अवसर पर तिरुमलेश की प्रारंभिक कविताओं के बारे में बालिका पीयू कॉलेज के व्याख्याता गिरीश वन्नल्ली ने विचार व्यक्त किए। अक्षय काव्य के बारे मे लेखक चिन्मय हेगड़े ने विचार व्यक्त किए। गद्य साहित्य संगोष्ठी में तिरुमलेश की कथाओं के बारे में प्रतिभा भागवन तथा स्तंभ लेखक एन.आर. गजु ने भी विचार व्यक्त किए। वरिष्ठ कवि बीरण्णा नायक, कर्नाटक बैंक, नविलगोणिन जी.एल. हेगड़े सहित कई कवियों ने काव्य पाठ किया। स्वागत चंद्रशेखर उपाध्याय ने किया। मंजुला भट्ट ने कार्यक्रम का संचालन किया। व्याख्याता सुब्रह्मण्यम भट्ट ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

Published on:
16 Dec 2019 10:15 pm
Also Read
View All

अगली खबर