
हुब्बल्ली के ओल्ड कोर्ट सर्किल स्थित साईं बाबा मंदिर में आयोजित सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ में श्रद्धापूर्वक भाग लेते श्रद्धालु।
आध्यात्मिक जागरूकता का संदेश
मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने एक स्वर में हनुमान चालीसा का पाठ किया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। भजन-कीर्तन और प्रभु स्मरण के बीच उपस्थित श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर नजर आए। महिलाओं, पुरुषों एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर धार्मिक एकता और आध्यात्मिक जागरूकता का संदेश दिया।
आत्मविश्वास तथा आध्यात्मिक शक्ति का संचार
इस अवसर पर बालकृष्ण सराफ ने कहा कि हनुमान चालीसा का नियमित पाठ व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, आत्मविश्वास तथा आध्यात्मिक शक्ति का संचार करता है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से ऐसे धार्मिक आयोजनों में भाग लेकर भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक परंपराओं को सशक्त बनाने का आह्वान किया।
धार्मिक अनुष्ठान का लाभ लेने की अपील
एकल श्रीहरि वनवासी विकास ट्रस्ट, हुब्बल्ली चैप्टर के अध्यक्ष रमन सिंघानिया ने बताया कि प्रत्येक मंगलवार शाम 5 से 6 बजे तक साईं मंदिर में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया जाता है। उन्होंने श्रद्धालुओं से सपरिवार उपस्थित होकर इस धार्मिक अनुष्ठान का लाभ लेने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान मंदिर में स्थापित भगवान हनुमान की प्रतिमा का विशेष श्रृंगार किया गया, जिसने सभी श्रद्धालुओं का ध्यान आकर्षित किया।
विश्व शांति एवं कल्याण की मंगलकामना
अंत में सामूहिक आरती के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ तथा भक्तों ने सुख-समृद्धि, समाज की उन्नति और विश्व शांति एवं कल्याण की मंगलकामना की। इस अवसर पर भूरसिंह राजपुरोहित सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।
Published on:
17 Jun 2026 06:56 pm
बड़ी खबरें
View Allहुबली
कर्नाटक
ट्रेंडिंग
