18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पांच साल में बेलगावी जिले में 30 हजार से अधिक अपराध, इनमें 382 हत्या के मामले

महाराष्ट्र एवं गोवा से लगते बेलगावी जिले में पांच साल में 30 हजार से अधिक अपराध के मामले दर्ज किए गए। इनमें 382 हत्या के मामले हैं। जिला पुलिस के अनुसार, भौगोलिक दृष्टि से सबसे बड़े बेलगावी जिले में अपहरण के मामलों में अभूतपूर्व वृद्धि देखी गई। दिन और रात में घरों में चोरी की घटनाएं भी बढ़ गई हैं। एकमात्र राहत की बात यह है कि पिछले पांच सालों में एसिड अटैक की कोई घटना सामने नहीं आई है।

less than 1 minute read
Google source verification
crime

अपराध

कानून-व्यवस्था बदहाल
पिछले तीन वर्षों 2020, 2021 और 2022)की तुलना में 2023 और 2024 में अपराधों में उछाल दर्शाता है कि जिले में कानून और व्यवस्था की स्थिति खराब हो गई है। 2022 और 2024 के बीच कुल 382 हत्याएं दर्ज की गई हैं, इसके बाद हत्या का प्रयास (644 मामले), अपहरण (446 मामले) और धोखाधड़ी (615 मामले) हैं। जिले में रात में घरों में चोरी के मामले बढ़ रहे हैं, इस अवधि के दौरान 686 मामले दर्ज किए गए हैं।

वर्ष दर्ज अपराधों की संख्या
2020 - 5,603
2021 -ं 6,070
2022 - 6,043
2023 - 6,791
2024 - 6,271