19 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कचरा संग्रहण के लिए महानगर निगम ने खरीदे 35 नए ट्रैक्टर

हुब्बल्ली-धारवाड़ जुड़वां शहर में ठोस कचरा प्रबंधन की सुविधा के लिए महानगर निगम ने एक और कदम आगे बढ़ाते हुए 35 नए ट्रैक्टर खरीदे हैं। इसके साथ ही महानगर निगम में कचरा संग्रहण ट्रैक्टरों की संख्या बढकऱ 114 हो गई है।

2 min read
Google source verification
कचरा संग्रहण के लिए महानगर निगम ने खरीदे 35 नए ट्रैक्टर

कचरा संग्रहण के लिए महानगर निगम ने खरीदे 35 नए ट्रैक्टर


कचरा संग्रहण ट्रैक्टरों की संख्या बढकऱ हुए 114
हुब्बल्ली. हुब्बल्ली-धारवाड़ जुड़वां शहर में ठोस कचरा प्रबंधन की सुविधा के लिए महानगर निगम ने एक और कदम आगे बढ़ाते हुए 35 नए ट्रैक्टर खरीदे हैं। इसके साथ ही महानगर निगम में कचरा संग्रहण ट्रैक्टरों की संख्या बढकऱ 114 हो गई है।

बाजार क्षेत्र (मार्केट एरिया), अपार्टमेंट, होटल, कल्याण मंड़प में रोजाना भारी मात्रा में कचरा उत्पन्न होता है। अधिकांश कचरा ऑटो डम्परों के बजाय ट्रैक्टरों में एकत्रित किया जाता था। वर्तमान में नगर निगम के अधिकांश ट्रैक्टर पुराने हो चुके हैं। उनमें कूड़ा-कचरा जमा करने पर भी, सडक़ पर दुर्गंध बिखेरते हुए गिराते हुए जाना सामान्य बात है।

महानगर निगम ठोस कचरा प्रबंधन विभाग के कार्यकारी अभियंता संतोष कुमार यरगम्बली ने बताया कि मैसी फग्र्यूसन कंपनी की प्रति ट्रैक्टर के लिए 9.94 लाख रुपए के हिसाब से 35 ट्रैक्टरों के लिए 3.5 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं।

नगर निगम के 2021-22 वर्ष के पंद्रहवें वित्त (15 फाइनांस) में खरीदा गया है। उन्होंने बता कि जैसे-जैसे शहर बढ़ रहा है, वैसे वैसे जमा कचरे की मात्रा भी बढ़ रही है।

ऑटो डम्पर के जरिए घर-घर से कूड़ा उठाया जा रहा है। परन्तु बड़े होटलों, बाजार क्षेत्र, मॉल समेत अलग-अलग जगहों पर कचरा संग्रहण के लिए ट्रैक्टरों की जरूरत थी।

यरगम्बली ने बताया कि सभी क्षेत्रों (जोन) में ऐसी जगहें हैं जहां बड़ी मात्रा में कचरा उत्पन्न होता है। इसलिए, प्रत्येक जोन को 3 ट्रैक्टर आवंटित किए जाएंगे। चालकों को अनुबंध के आधार पर काम पर नियुक्त कर प्रबंधित किया जाएगा।

विशेष डिजाइन के ट्रेलर

उन्होंने बताया कि नए ट्रैक्टर ट्रेलरों को कचरा संग्रह की आवश्यकता के हिसाब से विशेष रूप से डिज़ाइन किया गया है। छह टन की कचरा संग्रह क्षमता के साथ, ट्रेलरों में 5 फुट की कर्ब ऊंचाई है। अलग-अलग कचरा संग्रहण के लिए 2 डिब्बे हैं, दोनों के लिए अलग-अलग दरवाजे हैं। लदान के बाद, ट्रैक्टर से कचरे को फैलने से रोकने के लिए ऊपर से तिरपाल से ढक दिया जाता है। कचरे का गंदा पानी सडक़ पर न गिरे बल्कि वहीं एकत्र हो इसके लिए नीचे की ओर एक व्यवस्था की गई है।

आंकड़े

-नए ट्रैक्टर की प्रति खरीद लागत 9.94 लाख रुपए।

-निगम के पास पुराने ट्रैक्टर की संख्या 79

-डोर टू डोर कूड़ा संग्रह ऑटो डम्पर की संख्या 193