हुबली

सरकार को अस्थिर करने का कोई प्रयास नहीं

केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार को अस्थिर करने का कोई प्रयास भाजपा नहीं करेगी। हमारी आशा है कि कांग्रेस सरकार पांच साल तक शासन करे परन्तु अपने आंतरिक उलझन और असहमति के कारण सरकार गिरती है, तो हम कुछ नहीं कर सकते।

less than 1 minute read
Nov 15, 2023
सरकार को अस्थिर करने का कोई प्रयास नहीं

केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहा
हुब्बल्ली. केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार को अस्थिर करने का कोई प्रयास भाजपा नहीं करेगी। हमारी आशा है कि कांग्रेस सरकार पांच साल तक शासन करे परन्तु अपने आंतरिक उलझन और असहमति के कारण सरकार गिरती है, तो हम कुछ नहीं कर सकते।

अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए जोशी ने कहा कि भाजपा कांग्रेस सरकार को अस्थिर करने का कोई प्रयास नहीं कर रही है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष से कहा गया है कि वे पार्टी विधायकों और नेताओं को निर्देश दें कि वे ऐसे बयान न दें जैसे सरकार गिर जाएगी और कांग्रेस विधायक हमारे संपर्क में हैं। कोर कमेटी की बैठक में इस मुद्दे पर भी चर्चा होगी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में बहुत असमंजस की स्थिति है। खुद मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ंने भ्रम फैलाना शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री ने तो तीन उपमुख्यमंत्री पद बनाने की खबरें फैला रहे हैं। सत्ता के मुद्दे को लेकर कांग्रेस में काफी भ्रम और आंतरिक कलह है।

पार्टी के सत्ता में आने के छह महीने के भीतर ही ऐसा घटनाक्रम हो रहा है। केंद्रीय मंत्री जोशी ने कहा कि कांग्रेस लोगों को झूठा आश्वासन देकर सत्ता में आई है। हमारी इच्छा लोगों को सुशासन देना है। कांग्रेस विधायक ही खुले तौर पर दावा कर रहे हैं कि राज्य में विकास कार्य पूरी तरह से ठप हो गए हैं, विकास कार्यों के लिए पैसा नहीं है।

Published on:
15 Nov 2023 09:00 pm
Also Read
View All

अगली खबर