scriptअहिंसा दौड़ 2 अप्रेल को | Non-violence race on 2nd April | Patrika News
हुबली

अहिंसा दौड़ 2 अप्रेल को

जीतो हुब्बल्ली शाखा के अध्यक्ष प्रकाश कोठारी ने कहा कि जीतो संस्था हुब्बल्ली शाखा की ओर से दो अप्रेल को शांति और अहिंसा के प्रतीक भगवान महावीर के जन्म कल्याणक के उपलक्ष्य में जियो और जीने दो घोष वाक्य के साथ अहिंसा दौड़ का आयोजन किया गया है। देश के 65 शहरों में एक ही दिन एक ही समय में करीब एक लाख लोग इस दौड़ में हिस्सा लेंगे।

हुबलीMar 30, 2023 / 10:32 am

Zakir Pattankudi

अहिंसा दौड़ 2 अप्रेल को

अहिंसा दौड़ 2 अप्रेल को

जीतो हुब्बल्ली शाखा
हुब्बल्ली. जीतो हुब्बल्ली शाखा के अध्यक्ष प्रकाश कोठारी ने कहा कि जीतो संस्था हुब्बल्ली शाखा की ओर से दो अप्रेल को शांति और अहिंसा के प्रतीक भगवान महावीर के जन्म कल्याणक के उपलक्ष्य में जियो और जीने दो घोष वाक्य के साथ अहिंसा दौड़ का आयोजन किया गया है। देश के 65 शहरों में एक ही दिन एक ही समय में करीब एक लाख लोग इस दौड़ में हिस्सा लेंगे।
शहर में बुधवार को पत्रकारों को जानकारी देते हुए कोठारी ने कहा कि शहर के कुसुगल रोड स्थित स्पोर्ट्स पार्क से तीन किलोमीटर (किमी) पांच किमी और दस किमी दौड़ का आयोजन किया गया है। दौड़ में हुब्बल्ली के प्रमुख व्यवसायी, डॉक्टर, इंजीनियर और समाज के सभी क्षेत्रों के लोग भाग लेंगे। हुब्बल्ली शहर में 1200 लोगों ने अपना नाम दर्ज करवाया है और सभी भाग लेने के लिए उत्सुक हैं।
उन्होंने कहा कि जीतो ने पूर्व में हुब्बल्ली शहर में कई सेवा कार्य किए हैं। आगामी दिनों में जीतो हुब्बल्ली संस्था की ओर से छात्राओं के लिए एक छात्रावास शुरू किया जाएगा, जिसका निर्माण कार्य शुरू किया है। इससे कई छात्राओं की शिक्षा में सुविधा होगी।
संवाददाता सम्मेलन में जीतो हुब्बल्ली के महासचिव भरत पटवारी, महिला इकाई की अध्यक्ष साधना तातेड़, रसीला कोठारी, मंजु ओस्तवाल, दौड़ संयोजक चंचल रमेश जैन, सह संयोजक वनिता राहुल सुराणा, नमन जैन, जैनम दुमावत आदि उपस्थित थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो