16 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पुल निर्माण कार्य रुकने से लोग परेशान

पुल निर्माण कार्य रुकने से लोग परेशान

2 min read
Google source verification

हुबली

image

S F Munshi

Oct 13, 2021

पुल निर्माण कार्य रुकने से लोग परेशान

पुल निर्माण कार्य रुकने से लोग परेशान

पुल निर्माण कार्य रुकने से लोग परेशान
-दोनों किनारों पर स्थित आठ भवन बने हुए हैं रोड़ा
शिवमोग्गा
भद्रावती शहर के बीचों बीच स्थित पुराने पुल के निकट भद्रा नदी को नया पुल निर्माण किया जा रहा है जिसका कार्य पिछले कुछ माह से स्थगित हो गया है। इसके चलते स्थानीय लोग परेशान हो गए हैं।
कर्नाटक सड़क विकास निगम (केआरडीसीएल) ने पुल निर्माण की जिम्मेदारी ली है। वर्ष 2019 में इस निर्माण कार्य की शुरुआत की गई थी। युद्ध स्तर पर कामकाज चल रहा था। निर्धारित समय में निर्माण पूर्ण होने की सभी को उम्मीद थी परंतु कोविड प्रथम तथा द्वितीय लहर के आने से निर्माण कार्य में बाधा आ गई। कोरोना के द्वितीय लहर के मार्च माह में स्थगित किया गया निर्माण कार्य फिर शुरू नहीं हुआ। अब तक 80 प्रतिशत निर्माण कार्य पूर्ण हुआ है। पुल के दोनों ओर संपर्क करने का निर्माण कार्य बाकी बचा हुआ है।
भू अधिग्रहण प्रक्रिया तथा भवन हटाने के कार्यों में विलम्ब होने के कारण निर्माण कार्य पिछड़ा हुआ है। पुल के दोनों किनारे आठ भवनों का हटाना बाकी है। भवन मालिकों के संग केआरडीसीएल ने बातचीत कर मुआवजे की राशि भी निर्धारित कर दी है। कुछ मालिकों को मुआवजे की राशि भी मंजूर कर दी गई है।
केआरडीसीएल सूत्रों के मुताबिक आगामी कुछ सप्ताहों में भवनों को हटाकर स्थगित हुए निर्माण कार्य को फिर से शुरू किया जाएगा। तीन या चार माह में निर्माण कार्य पूर्ण हो जाएगा। वाहनों की आवाजाही के लिए पुल तैयार हो जाएगा। करीब 150 वर्ष पहले इस पुराने पुल का निर्माण किया गया था। आज भी पुल अच्छा है। तेजी से बढ़ते वाहनों की संख्या को देखते हुए पुल की सुरक्षा के मध्य नजर नए पुल निर्माण के लिए राज्य सरकार ने मंजूरी देकर आवश्यक अनुदान जारी किया था।
कमानों के साथ आकर्षक पुल
पुल निर्माण करने वाले अभियंताओं का कहना है कि यह पुल अत्यंत आकर्षक होगा। दोनों किनारों पर कमानों का निर्माण किया जा रहा है। कुल मिलाकर पुल की लम्बाई 240.5 मीटर है तथा चौड़ाई 12 मीटर है। इस पुल में राहगिरों के लिए भी मार्ग है। राज्य के आकर्षक पुल में यह भी एक होगा। पुल के दोनों किनारे रंगीन लाइटिंग की व्यवस्था की जाएगी। इससे पुल का आकर्षण और बढेगा।
शीघ्र होगा उद्घाटन
कोविड के चलते लॉकडाउन तथा भवन हटाने की कार्रवाई के कारणों से पुल निर्माण कार्य स्थगित हुआ था। भवन हटाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। मुआवजा भी जारी करने की कार्रवाई चल रही है। दशहरा पर्व के पश्चात निर्माण कार्य शुरू कर आगामी दो-तीन माह में निर्माण कार्य पूर्ण किया जाएगा।
-ए.एम. लिंगराज, सहायक अभियंता, केआरडीसीएल