14 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जागो जनमत अभियान से जागरुकता

राजस्थान पत्रिका एवं सिवांची जैन युवा संगठन ने चलाया था अभियान राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर

2 min read
Google source verification
Rajasthan Legislative Assembly Election

जागो जनमत अभियान

राजस्थान विधानसभा चुनाव से पहले राजस्थान पत्रिका एवं सिवांची जैन युवा संगठन के संयुक्त तत्वावधान में मतदाताओं की जागरुकता के लिए जागो जनमत अभियान चलाया गया था। करीब तीन सप्ताह तक चले इस अभियान के तहत विभिन्न राजस्थानी समाज, संगठन एवं संस्थाओं ने जागो जनमत अभियान का समर्थन करते हुए राजस्थान जाकर मतदान करने एवं अन्य मतदाताओं को भी मतदान के लिए प्रेरित करने का भरोसा दिलाया था। इसके बाद से कर्नाटक के विभिन्न शहरों से प्रवासियों ने राजस्थान जाकर मतदान में हिस्सा लिया। कई प्रवासियों ने जागो जनमत अभियान के दौरान ही इस बात का संकल्प भी लिया कि वे स्वयं राजस्थान जाकर मतदान करेंगे और तथा अन्य को भी मतदान के लिए प्रेरित करने का काम करेंगे। उन प्रवासियों ने भी जागो जनमत अभियान के प्रति अपना समर्थन दिया था जिनका राजस्थान की मतदाता सूची में नाम नहीं हैं। उनका कहना था कि हमारी जन्मभूमि को लेकर हमें प्रेम है और हम राजस्थान में निवास कर रहे मतदाताओं को फोन, सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यम से संपर्क कर मतदान के लिए प्रेरित करने का काम जरूर करेंगे। जागो जनमत अभियान के माध्यम से लोगों ने मतदान की अलख जगाते हुए मतदान की महत्ता को प्रतिपादित किया था।

हर चुनाव से पहले जागो जनमत
राजस्थान पत्रिका हर चुनाव से पहले मतदाताओं के बीच जाकर जागो जनमत अभियान चलाता है। इसके माध्यम से मतदाताओं को जागरूक करने का प्रयास किया जाता है। चाहे लोकसभा चुनाव हो या फिर विधानसभा चुनाव अथवा पार्षद या पंच-सरपंत के लिए चुनाव। हर चुनाव में राजस्थान पत्रिका अपनी सामाजिक सहभागिता को दर्ज करते हुए पाठकों के साथ खड़ा रहता है। इस बार भी जागो जनमत अभियान में प्रवासियों का पूरा समर्थन मिला। प्रवासियों में राजस्थान विधानसभा चुनाव में विशेष उत्साह नजर आया। वे चुनाव के दौरान राजस्थान के राजनीतिक हालात पर पूरी नजर रखे हुए भी थे। खासकर अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र के बारे में उनकी पूरी दिलचस्पी भी दिखी।

व्हाट्सऐप ग्रुप बनाकर क्षेत्र के लोगों से जुड़े
प्रवासियों का कहना था कि जागो जनमत सरीखे अभियान चलाए जाने चाहिए। इससे प्रवासी अपनी जन्मभूमि से भी जुड़े रह सकेंगे। हालाकि शादी-विवाह, पर्व-त्यौहार के मौके पर प्रवासी राजस्थान जाते हैं, लेकिन मतदान करने के लिए भी प्रवासियों का जन्मभूमि पर जाना गर्व का विषय है। कई लोगों ने इसके लिए बकायदा व्हाट्सऐप ग्रुप भी बनाए और इसके जरिए अपने गांव व क्षेत्र के मतदाताओं से जुड़े। इससे भी मतदान को लेकर जागरुकता का संचार हुआ।