17 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अच्छी बारिश की कामना को लेकर आदिशक्ति मंदिर में विशेष अंबली पूजा, गौरम्मा बलोगी के नेतृत्व में महिलाओं ने की वर्षा की प्रार्थना

राज्य के विभिन्न हिस्सों में अपेक्षित वर्षा नहीं होने तथा किसानों में बढ़ती चिंता के बीच अच्छी बारिश की कामना को लेकर हुब्बल्ली-धारवाड़ महानगर महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरम्मा बलोगी के नेतृत्व में धारवाड़ स्थित आदिशक्ति मंदिर में विशेष अंबली पूजा का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं ने पारंपरिक धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेते हुए वर्षा देवता से क्षेत्र में भरपूर बारिश होने की प्रार्थना की।

less than 1 minute read
Google source verification
धारवाड़ के आदिशक्ति मंदिर में अच्छी वर्षा एवं किसानों की खुशहाली की कामना को लेकर महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरम्मा बलोगी के नेतृत्व में महिलाओं ने पारंपरिक अंबली पूजा कर प्रार्थना की।

धारवाड़ के आदिशक्ति मंदिर में अच्छी वर्षा एवं किसानों की खुशहाली की कामना को लेकर महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरम्मा बलोगी के नेतृत्व में महिलाओं ने पारंपरिक अंबली पूजा कर प्रार्थना की।

विशेष पूजा-अर्चना
मंदिर परिसर में श्रद्धा और भक्ति के वातावरण के बीच महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार मिट्टी के मटके में ज्वार की अंबली भरकर विशेष पूजा-अर्चना की। मान्यता है कि इस प्रकार की सामूहिक पूजा से प्रकृति प्रसन्न होती है और समय पर वर्षा होने का आशीर्वाद प्राप्त होता है। महिलाओं ने आदिशक्ति माता के समक्ष दीप प्रज्वलित कर क्षेत्र में अच्छी वर्षा, किसानों की खुशहाली, भरपूर फसल तथा जन-जन के सुख-समृद्धि की कामना की।

खेती-किसानी को गति
इस अवसर पर गौरम्मा बलोगी ने कहा कि वर्षा केवल किसानों के लिए ही नहीं, बल्कि संपूर्ण समाज और अर्थव्यवस्था के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। अच्छी बारिश होने से खेती-किसानी को गति मिलती है, जलाशय भरते हैं और पेयजल की समस्या भी दूर होती है। उन्होंने कहा कि किसानों की मेहनत का उचित फल मिले और प्रदेश में हरियाली बनी रहे, इसी उद्देश्य से यह विशेष पूजा आयोजित की गई है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में प्रकृति और पर्यावरण के प्रति सम्मान की परंपरा रही है। वर्षा के लिए सामूहिक प्रार्थना करना हमारी लोक परंपराओं का हिस्सा है, जो समाज को एकजुट करने के साथ-साथ प्रकृति के प्रति आस्था और कृतज्ञता का संदेश भी देती है।

समृद्धि और खुशहाली आने की प्रार्थना की
कार्यक्रम में वाणी शिलिन, रोहिणी तरलगट्टी, मंजुला तोटगी, सुशीला हिरेमठ, भारती अयट्टी, विजू मल्लिगवाड, शोभा करिसुब्बानवर, आशा कदम, सुरेखा संकेश्वरि सहित सैकड़ों महिलाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। सभी ने क्षेत्र में समय पर अच्छी बारिश होने तथा किसानों के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली आने की प्रार्थना की।