
सूफी संतों ने विश्व को दिया सौहार्द का संदेश
सूफी संतों ने विश्व को दिया सौहार्द का संदेश
-मानव अधिकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष हाशमपीर ने कहा
विजयपुर
मानव अधिकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष हाशमपीर वालीकार ने कहा है कि सूफी संतों ने विश्व को सौहार्द का संदेश दिया है। वे विजयपुर में सूफी संत हजरत हमजाहुसैनी लाटी उस्ताद संस्था परिसर में शांति एवं सौहार्द में सूफी संतों का योगदान एवं चिंतन विषय पर आयोजित विचार गोष्ठी के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि सूफी संतों के आदर्श एवं सिद्धांतों को हमारे जीवन में अत्मसात करना चाहिए। सभी धर्मों को समान रूप से देखते हुए इस्लाम के मूल्यों को प्रसारित करते हुए विश्व में शांति स्थापित करने के प्रयासों में सफलता हासिल की है। धर्म, जाति से ऊपर उठकर मानवता को प्राथमिकता दी। मोह-माया का त्याग कर दुनिया में शांति स्थापना के लिए अपना जीवन समर्पित किया। सूफी संतों तथा बसवण्णा के अनुयायियों के संदेशों का हम सभी को पालन करना चाहिए।
साहित्यकार इमाम नदाफ ने कहा कि दुनिया मानवता के आधार पर चल रही है। शांति व सौहार्द सूफी, संतों तथा बसवण्णा के अनुयायियों की सांसों के समान थे। समाजकंटकों की ओर से फैलाई जाने वाली अशांति को रोकने में सूफी, संतों के सिध्दांत और आदर्श उपयुक्त हैं। सूफी-संतों ने नि:स्वार्थ सेवा की है। विशाल भावना एवं विश्वास उनके जीवन के सिद्धांत थे। भगवान को याद करना तथा भक्ति मार्ग पर चलने के सद्गुण उनमें थे। इसके चलते हम आज भी समाज में सौहार्द जीवन गुजार रहे हैं।
हजरत इमरान लाठी उस्ताद ने समारोह की अध्यक्षता की। हजरत ख्वाजा अमीन दर्गाद सज्जादा नशीन असदुल्ला हुसैनी के सान्निध्य में आयोजित समारोह में युवक नेता मोहम्मद रफीक खाणे, महा नगर निगम पूर्व पार्षद रउफ शेख, बशीर अहमद लाठी उस्ताद आदि उपस्थित थे।
Published on:
29 Jul 2021 01:46 am
बड़ी खबरें
View Allहुबली
कर्नाटक
ट्रेंडिंग
