
सुन्दरकाण्ड की प्रस्तुति देते हनुमान मित्र मंडल के सदस्य एवं अन्य। (फाइल फोटो)
रीति-रिवाज एवं परम्पराओं को सहेजने तथा एकजुटता की भावना को लेकर गठित हनुमान मित्र मंडल होसपेट (कर्नाटक) की मेजबानी में अब तक 948 सुन्दरकांड के पाठ हो चुके हैं। मंडल के 176 सदस्य है। मंडल की ओर से हर शनिवार को सायं 8:30 बजे अलग-अलग स्थानों पर सुन्दरकांड पाठ किया जाता है।
माता की चौकी व श्याम बाबा का कीर्तन
वर्ष 2006 से मंडल के गठन के बाद से मंडल की ओर से कई सेवा कार्य भी लगातार किए जा रहे हैं। हनुमान जयंती उत्साह के साथ मना रहे हैं। दीपावली व होली स्नेह मिलन समारोह आयोजित किया जाता है। होली दहन का कार्यक्रम भी होता है। कृष्ण जन्माष्टमी का महोत्सव भी धूमधाम से मना रहे हैं। माता की चौकी, श्याम बाबा के कीर्तन समेत अन्य धार्मिक कार्यक्रम भी होते हैं। इन धार्मिक आयजनों में लोग उत्साह के साथ शामिल होते हैं।
महिला मंडल की मेजबानी में गणगौर महोत्सव
कोरोना काल के दौरान मंडल की ओर से विभिन्न सेवा कार्य किए गए। मंडल की ओर से खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। जरूरतमन्द लोगों की सेवा के लिए भी मंडल लगातार कार्य कर रही है। पिछले तीन वर्ष से सरकारी अस्पताल के पास जरूरतमन्द लोगों को भोजन करवाया जा रहा है। इसके तहत मिष्ठान एवं फल वितरण भी किया जाता है। मंडल के तहत महिला मंडल भी कार्यरत है। करीब एक दशक से गणगौर महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। गणगौर महोत्सव में महिलाएं उत्साह के साथ भाग लेती है।
पारिवारिक समारोह में सुन्दरकांड
हनुमान मित्र मंडल होसपेट के अध्यक्ष कमल जैन पीपाड़ सिटी, उपाध्यक्ष बालचन्द शर्मा किशनगढ़ एवं सचिव विनोद विजयवर्गीय है। शीतलप्रकाश पुजारी पूर्व अध्यक्ष है। पूर्व सचिव सुनील लखोटिया चूरू एवं मंडल के सक्रिय सदस्य सुशील माहेश्वरी मथानिया ने बताया कि सुन्दरकांड की संगीतमय प्रस्तुति दी जाती है। सुनील लखोटिया एवं रजनीकांत इंदौरिया मंडल की स्थापना के समय से जुड़े हुए है। जन्मदिवस, शादी की सालगिरह, पारिवारिक समारोह समेत अन्य अवसरों पर भी सुन्दरकांड का आयोजन किया जाता है।
Published on:
16 Dec 2024 12:33 pm
बड़ी खबरें
View Allहुबली
कर्नाटक
ट्रेंडिंग
