
तालुक प्रशासन ने मनाई छत्रपति शिवाजी जयंती
हुब्बल्ली. शहर के तालुक प्रशासन भवन के तहसीलदार हॉल में तालुक प्रशासन की ओर से छत्रपति शिवाजी जयंती मनाई गई और उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर पूजा की गई।
इस दौरान आयोजित वेशभूषा प्रतियोगिता में समाज के बच्चों भाग लिया। बच्चों को प्रशासन की ओर से पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर हुब्बल्ली शहर तहसीलदार कलगौड़ा पाटिल, अतिरिक्त तहसीलदार शिवानंद हेब्बल्ली, जी.वी. पाटिल, समुदाय के नेताओं और जनता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया था।
देव और गुरु के दर्शन से मिलता है लाभ : आचार्य
धर्मसभा का आयोजन
मुद्देबिहाल(विजयपुर). मुनिसुव्रतस्वामी जैन श्वेताम्बर मूर्ति पूजक संघ मुद्देबिहाल में आचार्य महेन्द्र सागरसूरि आदि मुनिवृंद का रविवार को आगमन हुआ। श्री संघने उनका स्वागत सामैय किया। रविवार को अवकाश का दिन होने से पूरे दिन धार्मिक कार्यक्रम चलते रहे।
सामैया के बाद आचार्य ने कहा कि भगवान यानी देव और गुरु के दर्शन से हमें लाभ ही लाभ होता है। देव गुरु के दर्शन से अतिशय पाप का नाश और पुण्य का बंध होता है। इस में कुछ खर्च भी नहीं होता है। इस जन्म और अगले जन्म के लिए भी शुभ ही होता है।
बारहवें तीर्थकर वासुपूज्य स्वामी का जन्म, कल्याण दिवस होने से शक्रस्तव अभिषेक धूमधाम से किया गया। साथ ही योग निष्ठ, घंटाकर्ण महावीर प्रत्यक्षकर्ता आ. बुद्धि सागरसूरि का एक सौ पचासवां जन्म दिवस गुरुगुणानुवाद कर के मनाया गया। संघ के सभी भाग्यशालियों ने सारे ही कार्यक्रम में बढ़चढक़र भाग लिया।
Published on:
20 Feb 2023 11:51 am
बड़ी खबरें
View Allहुबली
कर्नाटक
ट्रेंडिंग
