18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हुबली

ईदगाह मैदान में नगर निगम ही गणेश मूर्ति को विराजित करे

हिंदुस्तान जनता पार्टी की ओबीसी इकाई के राज्य उपाध्यक्ष राघवेंद्र कठारे ने कहा कि शहर के ईदगाह मैदान में गणेश प्रतिमा की स्थापना प्रतिष्ठा और राजनीति का विषय बन गई है, जो निंदनीय है। इस संदर्भ में, निगम को वहां गणेश प्रतिमा स्थापित कर त्योहार मनाना चाहिए।

Google source verification

हिंदुस्तान जनता पार्टी ने की मांग
हुब्बल्ली. हिंदुस्तान जनता पार्टी की ओबीसी इकाई के राज्य उपाध्यक्ष राघवेंद्र कठारे ने कहा कि शहर के ईदगाह मैदान में गणेश प्रतिमा की स्थापना प्रतिष्ठा और राजनीति का विषय बन गई है, जो निंदनीय है। इस संदर्भ में, निगम को वहां गणेश प्रतिमा स्थापित कर त्योहार मनाना चाहिए।

शहर में शनिवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए कठारे ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा और कुछ स्थानीय हिंदू नेता ईदगाह मैदान में गणेशोत्सव के नाम पर राजनीति कर रहे हैं। जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं, वे हिंदुओं के वोटों को आकर्षित करने के लिए प्रदर्शन और हिंदुत्व का नाटक कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि नगर निगम की जगह पर गणेशोत्सव मनाने की अनुमति देने का हम स्वागत करते हैं परन्तु पूर्व में तत्कालीन भाजपा सरकार के दौरान किसी ने भी आंदोलन क्यों नहीं किया। हम वहां गणेश प्रतिमा स्थापित करने की अनुमति देने के लिए दस साल से संघर्ष कर रहे हैं। उस वक्त कोई भी भाजपा नेता आंदोलन के लिए नहीं आया था। उनमें अब हिंदुत्व फूट रहा है। आगामी वर्ष से महानगर निगम को ही वहां गणेश मूर्ति स्थापित करने का साहसिक निर्णय लेना चाहिए। संवाददाता सम्मेलन में संतोष मेहरवाड़े, संतोष बद्दी आदि उपस्थित थे।