19 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

धार्मिक पाठशाला के जरिए बच्चों में भर रहे संस्कार, जैन धर्म के साथ ही सामान्य जानकारी दे रहे

प्रवासी संस्था: श्री वर्धमान स्थानकवासी महिला मंडल गदग

2 min read
Google source verification
प्रवासी संस्था: श्री वर्धमान स्थानकवासी महिला मंडल गदग

प्रवासी संस्था: श्री वर्धमान स्थानकवासी महिला मंडल गदग

वर्धमान स्थानकवासी धार्मिक पाठशाला के जरिए बच्चे एवं बड़े पिछले 15 साल से धर्म की शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। श्री वर्धमान स्थानकवासी महिला मंडल गदग की सदस्याएं धार्मिक शिक्षा प्रदान कर रही है। धार्मिक पाठशाला हर रविवार को स्थानक में लगती है। धार्मिक पाठशाला में सामायिक सूत्र, प्रतिक्रमण सूत्र, 25 बोल, सामान्य जानकारी के साथ ही जैन धर्म संबंधी जानकारी प्रदान की जाती है। प्रति वर्ष पाठशाला में अध्ययन करने वालों को धार्मिक भ्रमण भी करवाया जाता है। करीब तीस साल से श्री वर्धमान स्थानकवासी महिला मंडल धार्मिक एव सामाजिक सेवा कार्य में लगी हुई है। मंडल की ओर से हर मंगलवार को सामायिक, धर्म-ध्यान एवं स्वाध्याय किया जाता है। अमावस्या एवं पूर्णिमा को जाप किया जाता है। हर महीने की पहली तारीख को मंडल की मीटिंग आयोजित की जाती है। महावीर जयंती, पर्यूषण पर्व के दौरान मंडल का विशेष सहयोग रहता है। गौशाला में भी समय-समय पर गायों की सेवा की जाती है।

कई सदस्यों को आगम कंठस्थ
श्री वर्धमान स्थानकवासी महिला मंडल गदग की अध्यक्ष ममता लूंकड़ मोकलसर ने बताया कि हुब्बल्ली में आयोजित जैन परीक्षा में गदग की टीम ने हिस्सा लिया और एक श्रेणी में अव्वल रही। पिछले पांच वर्ष से गदग में लगातार चातुर्मास का आयोजन हो रहा है। इस दौरान मंडल की सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रहती है। मंडल की पांच सदस्यों को 32 में से 1-1 आगम कंठस्थ है। श्री वर्धमान स्थानकवासी महिला मंडल की अध्यक्ष ममता लंूकड़ मोकलसर को नंदी सूत्र कंठस्थ है। इसी तरह अन्य सदस्यों को भी आगम याद है।

सेवा के कार्य
गदग में स्थानकवासी समाज के 32 परिवार निवास कर रहे हैं। श्री वर्धमान स्थानकवासी महिला मंडल की ओर से हर साल दीपावली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया जाता है। इस दौरान विभिन्न मनोरंजक एवं रोचक प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जाता है। श्री वर्धमान स्थानकवासी महिला मंडल की उपाध्यक्ष इंदिरा बागमार कुचेरा ने बताया कि मंडल की ओर से विभिन्न अनाथ आश्रमों में जाकर जरूरत की चीजें, कपड़े एवं अन्य सामग्री का वितरण किया जाता है। सरकारी स्कूल के बच्चों को भी स्टेशनरी एवं अन्य सामग्री का वितरण किया जाता है। अरलापुर गांव के एक सरकारी स्कूल में पानी की टंकी भेंट की। नेत्रहीन बच्चों के लिए स्कूल में शेड का निर्माण करवाया। इन बच्चों को समय-समय पर भोजन भी करवाया जाता है।

सक्रिय रहकर सहयोग
श्री वर्धमान स्थानकवासी महिला मंडल की अध्यक्ष ममता लूंकड़ मोकलसर हैं तथा इंदिरा बागमार कुचेरा उपाध्यक्ष के पद पर कार्यरत है। इसके साथ ही कमला बाई समदड़ी, पुष्पाबाई संकलेचा कनाना, संगीता तातेड़ कनाना, सपना बागमार कुचेरा समेत अन्य सदस्य भी सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं। मंडल की सदस्य हर कार्य में सहयोग करती है।