
,,टी.पी. विजय बने हम्पी कन्नड़ विश्वविद्यालय के कुलपति
अभी तक पूरी नहीं हुई कुलपति की चयन प्रक्रिया
होसपेट (विजयनगर)
प्रो. टी.पी. विजय को शहर के हम्पी कन्नड़ विश्वविद्यालय के कुलपति नियुक्त किया गया है।
वर्तमान कुलपति प्रो. एस.सी. रमेश का कार्यकाल मंगलवार 21 फरवरी को समाप्त हुआ। राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने वर्तमान कुलपति के कार्यकाल के अंतिम दिन से प्रो. विजय को कुलपति नियुक्त करने का आदेश जारी किया है।
रमेश को 20 फरवरी 2019 से तीन साल की अवधि के लिए कुलपति के तौर पर नियुक्त किया गया था। पुन: 22 फरवरी 2022 को कार्यकाल एक वर्ष के लिए बढ़ाया गया था। पूरे कार्यकाल के लिए नए कुलपति की चयन प्रक्रिया पूरी नहीं होने के कारण हम्पी कन्नड़ विश्वविद्यालय अधिनियम 1991 की धारा 13(4) के अनुसार अगले आदेश तक टी.पी. विजय को कुलपति पद पर नियुक्त किया है।
टी.पी. विजय वर्तमान में हम्पी कन्नड़ विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग में प्रोफेसर हैं। उनके पास बतौर कुलसचिव काम करने का पिछला अनुभव है। रमेश पर कर्मचारियों का उत्पीडऩ, पदोन्नति और नियुक्ति में कई अनियमितताएं बरतने के आरोप थे। उनके खिलाफ कई लोग कोर्ट जा चुके हैं।
Published on:
22 Feb 2023 12:28 pm
बड़ी खबरें
View Allहुबली
कर्नाटक
ट्रेंडिंग
