ट्रांसजेंडर और उत्पीड़ित महिलाओं को मिलेंगे आवास

कर्नाटक राज्य महिला विकास निगम की अध्यक्ष शशिकला वी. टेगली ने कहा कि ट्रांसजेण्डर, उत्पीडि़त महिलाओं को आवासीय सुविधा उपलब्ध करवाने की अपील प्रत्येक जिले के जिलाधिकारी से की गई है।

शिवमोग्गा शहर में लगभग 300 उत्पीडि़त महिलाएं तथा 600 ट्रांसजेण्डर हैं। इन्हें स्वावलंबन बनाने के लिए सरकार की ओर से कई योजनाएं जारी की जा रही हैं।

हुबली

Updated: July 02, 2021 08:09:32 pm

शिवमोग्गा. ट्रांसजेण्डर, उत्पीडि़त महिलाओं को आवासीय सुविधा उपलब्ध करवाने की अपील प्रत्येक जिले के जिलाधिकारी से की गई है। जिलाधिकारी की ओर से सकारात्मक प्रतिक्रिया व्यक्त की गई है। शीघ्र ही निगम को जगह भी मिलेगी। ये विचार कर्नाटक राज्य महिला विकास निगम की अध्यक्ष शशिकला वी. टेगली ने व्यक्त किए। वे राज्य महिला विकास निगम योजना से संबधित जिला पंचायत सभागृह में आयोजित बैठक को संबोधित कर रही थीं।
निगम की ओर से प्रत्येक जिले के जिलाधिकारी से पत्र के माध्यम से ट्रांसजेण्डर तथा उत्पीडि़त महिलाओं को मकान मुहैया करवाने के लिए जगह उपलब्ध करवाने की अपील की गई है। शिवमोग्गा जिलाधिकारी 5 एकड़ भूखंड उपलब्ध करवाने के लिए राज़ी हुए हैं।

ट्रांसजेंडर और उत्पीड़ित महिलाओं को मिलेंगे आवास

शिवमोग्गा शहर में लगभग 300 उत्पीडि़त महिलाएं तथा 600 ट्रांसजेण्डर हैं। इन्हें स्वावलंबन बनाने के लिए सरकार की ओर से कई योजनाएं जारी की जा रही हैं। उन्होंने ट्रांसजेण्डरों से भीख न मांगने की अपील की। निगम की ओर से विभिन्न योजना उद्योगिनी, लघु ऋण, समृध्दि, अनुसूचित जाति- जनजातीय उपयोजना, धनश्री, चेतना, ट्रांसजेण्डर के लिए पुनर्वास योजना, उत्पीडि़त-लैंगिक ट्रांसजेण्डर की सुविधा के लिए अन्य योजनाएं जारी करने की दिशा में अधिकारियों को ठोस कदम उठाने चाहिए।

आर्थिक मदद : रायचूरु, होसपेटे जिले में ट्रांसजेण्डर संगठित होकर उत्पादन इकाई स्थापित कर कारोबार चला रहे हैं। होसपेटे में स्थापित मूंगफली चटनी की इकाई अत्यंत सफल हुई है। उन्होंने कहा कि स्वावलंबन होने के इरादे से यदि कोई इकाई स्थापित करना चाहे तो उसे सरकार की ओर से मदद सहित जानकारी भी दी जाएगी।

होम /हुबली

सबसे लोकप्रिय

शानदार खबरें

Follow Us

Download Partika Apps

Group Sites

बड़ी खबरें

आतंकियों को पनाह देता है कनाडा, अमरीकी नेताओं से बोले विदेश मंत्री जयशंकरमहिला आरक्षण विधेयक बना कानून, राष्ट्रपति की मंजूरी, एक तिहाई सीट रिजर्व होगीगाय पर बयान मेनका गांधी को पड़ सकता है भारी, ISCON ने भेजा 100 करोड़ की मानहानि नोटिसKarnataka Bandh : DK शिवकुमार ने दिया कर्नाटक बंद पर बड़ा अपडेट, जानिए अबतक क्या क्या हुआमातम के बीच चमत्कार! 114 लोगों को मारने वाली जानलेवा शादी में ज़िंदा बचे दूल्हा-दुल्हनठाकुर-ब्राह्मण विवाद में तेज प्रताप की एंट्री, कहा- आजकल के क्षत्रिय बस जाति के नाम पर दिखावा करते हैंINDIA गठबंधन पर केजरीवाल का बड़ा बयान, बोले- हम किसी भी हाल में...खालिस्तानी आतंकी पन्नू के खिलाफ अहमदाबाद में मामला दर्ज, वर्ल्ड कप को लेकर दी थी धमकी
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.