
अरब सागर में उठे समुद्री तूफान से दो नावें समुद्र में डूबी
अरब सागर में उठे समुद्री तूफान से दो नावें समुद्र में डूबी
-नावों में सवार सात जनों को बचाया
सिरसी/कारवार
मौसम में आए बदलाव तथा अरब सागर में उठे समुद्री तूफान से मछली पकडऩे के लिए गोवा पहुंचे उडुपी जिले के मल्पे की दो नावें गोवा के पणजी के निकट अरब सागर में डूब गईं। मल्पे से गोवा मछली पकडऩे के पहुंचीं तीन नावें बड़ी-बड़ी लहरों की चपेट में आने से डूब गईं। इसी बीच इंजिन भी खराब हो जाने की वजह से माता जटगेश्वर, पल्लक नामक नावें भी डूब गई हैं। स्थानीय मछुआरों तथा कोस्ट गार्ड पुलिस नाव में सवार सात जनों की रक्षा कर उन्हें वास्को ले आई।
--------------------------------------------------------
अवैध रूप से संगृहीत रेत जब्त
सिरसी -कारवार
उत्तर कन्नड जिले के कारबार तालुक के काली नदी के तटीय क्षेत्र सुंकेरी नंदनगद्वा, गाबितवाड, नदीवाड क्षेत्र मे अनधिकृत रूप से संगृहीत रेत अड्डे पर छापा मारकर उपविभागीय अधिकारी तथा स्टाफ ने छापा मारकर 45 टन रेत जब्त कर ली। जब्त की गई रेत सरकारी भवनों के विभिन्न निर्माण कार्य के उपयोग के लिए जिला निर्माण केंद्र को हस्तांतरित की गई। यह जानकारी उपविभागीय अधिकारी विद्याश्री चंदरगी ने दी। घटनास्थल पर पहुंचे उपविभागीय अधिकारियों ने अवैध रूप से संगृहीत रेत का जायजा लिया। इस अवसर पर तहसीलदार कारबार, खदान तथा भूमि विज्ञान विभाग के अधिकारी, राजस्व तथा पुलिस विभाग के स्टाफ उपस्थित थे ।
Published on:
19 Nov 2021 09:52 pm
बड़ी खबरें
View Allहुबली
कर्नाटक
ट्रेंडिंग
