2 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आरपीएफ को पिस्तौल दिखाने के आरोप में दो युवक गिरफ्तार

आरपीएफ को पिस्तौल दिखाने के आरोप में दो युवक गिरफ्तार-रेलवे स्टेशन पर सेल्फी लेने पर जताई थी आपत्तिहुब्बल्ली

2 min read
Google source verification
Two youth arrested for showing pistol to RPF

आरपीएफ को पिस्तौल दिखाने के आरोप में दो युवक गिरफ्तार

हुब्बल्ली
शहर के रेलवे स्टेशन में मंगलवार शाम को प्रतिबंधित जगह पर सेल्फी लेने को लेकर आपत्ति जताने पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के हेड कान्सटेबल को रिवाल्वर दिखाकर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में आरपीएफ ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शहर के मंटूर रोड ब्याली प्लाट निवासी शरीफ अदवानी तथा मजहर अली जालगार के तौर पर की गई है। इनके पास से एक रिवाल्वर जब्त करने के बाद आरपीएफ कर्मियों ने दोनों आरोपियों को शहर थाना पुलिस को सौंपा।
स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में हुब्बल्ली रेलवे स्टेशन पर मंगलवार शाम को कड़ी सुरक्षा उपलब्ध की गई थी। इस दौरान वीआईपी लांज के पास कुछ युवक मोबाइल फोन पर सेल्फी ले रहे थे।
बेंगलूरु मूल के आरपीएफ हेडकान्सटेबल रविकुमार रेलवे स्टेशन के वीआईपी लांज के पास एके 47 के साथ सुरक्षा में तैनात थे। मंगलवार शाम 7 बजे के करीब शरीफ अदवानी तथा मजहरअली जालगार समेत कई युवक वीआईपी लांज के पास आए थे। रविकुमार ने उन्हें वीआईपी लांज के पास जाने से मना करते हुए कहा कि यह प्रतिबंधित क्षेत्र है। इस बात को लेकर युवकों व रविकुमार के बीच बहस हुई। इस दौरान दक्षिण पश्चिम रेलवे महाप्रबंधक एके सिंह समीक्षा के लिए पास से ही गुजर रहे थे।

तनाव का माहौल छाया रहा

तुरन्त सतर्क हुए रविकुमार ने कहा कि यहां हाई अलर्ट है, महाप्रबंधक आ रहे हैं, मेरे पास हथियरा है, आप लोग यहां से चले जाओ। इससे आक्रोशित हुआ शरीफ ने उसके पास स्थित पिस्तौल दिखाकर अपशब्दों से निंदा की और तुरन्त रविकुमार पर पथराव किया। इससे सतर्क हुए आसापस स्थित आरपीएफ कर्मियों ने शरीफ को हिरासत में लेकर गदग रोड स्थित आरपीएफ थाना ले गए। इसके बाद आरपीएफ थाने के पास सैकड़ों लोग जमा हुए इससे कुछ देर तक तनाव का माहौल छाया रहा, जिससे गदग रोड़ पर यातायात बाधित हुआ। पुलिस ने बैरिकेड लगाने के जरिए अधिक सुरक्षा व्यवस्था की।

महिला कर्मी पर हमले की कोशिश

शरीफ को गिरफ्तार कर गदग रोड के आरपीएफ थाना लेजाते ही वहां एकत्रित हुए 50 से अधिक लोगों में शरीफ का साथी मजहरअली जालगार थाने के पास मोबाइल पर विडियो बना रहा था। इस पर सवाल करनेवाली महिला कर्मी पर हमले की कोशिश की। इसके चलते हल्का बल प्रयोग कर लोगों को तितर वितर कर मजहर अली जालगार को हिरास्त में लिया।

विधायक का करीबी

शरीफ अधोनी को स्थानीय एक विधायक का करीबी बताया जा रहा है। इसके पास स्थित पिस्तौल का लाइसेंस है या नहीं इस बारे में पुलिस जांच कर रही है। लाइसेंस होने पर भी सार्वजनिक स्थल पर बिना कारण इसे निकाल नहीं सकते। इसके बावजूद रेलवे स्टेशन पर ही पिस्तौल दिखाने वाले शरीफ की पृष्ठभूमि क्या है इसकी पुलिस जांच कर रही है।

पिस्तौल व पांच जिंदा कारतूस बरामद

पुलिस ने बताया कि शरीफ के पास स्थित 7.65 एमएम पिस्तौल में एक गोली भरी हुई थी। अगर ट्रिगर पर थोड़ा सा भी ऊंगली दब जाती तो गोली चल जाती था। फिलहाल उसके पास से एक पिस्तौल, पांच जिंदा कारतूस बरामद कर जांच की जा रही है।

शहर पुलिस थाने में मामला दर्ज

रेलवे स्टेशन शहर पुलिस थाने क्षेत्र में आता है। इसके चलते फरीफ को शहर थाना पुलिस मंगलवार रात्रि ले गई। इसके बाद आरपीएफ कर्मचारी के बयान के आधार पर हत्या की कोशिश, सरकारी कर्तव्य में बाधा पहुंचाने आदि आरोपों के तहत मामला दर्ज किया गया है।
-नागेश डी.एल., पुलिस उपायुक्त