हुबली

विकास के लिए विभिन्न परियोजनाएं जरूरी

केंद्रीय संसदीय कार्य, कोयला और खान मंत्री प्रहलाद जोशी ने कहा कि स्मार्ट सिटी योजना के तहत करीब 4 करोड़ रुपए की लागत से सिटी क्लीनिक का निर्माण किया गया है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी परियोजना है। हुब्बल्ली-धारवाड़ जुड़वां शहरों में विभिन्न कार्य प्रगति में हैं। जुड़वां शहरों के विकास के लिए विभिन्न परियोजनाएं जरूरी हैं। वे रविवार को मेदार ओणी और गणेश पीट में स्मार्ट सिटी की ओर से निर्मित विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन कर बोल रहे थे।

2 min read
Feb 20, 2023
विकास के लिए विभिन्न परियोजनाएं जरूरी

केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने कहा
स्मार्ट सिटी योजना के तहत विभिन्न परियोजनाओं का शुभारंभ
हुब्बल्ली. केंद्रीय संसदीय कार्य, कोयला और खान मंत्री प्रहलाद जोशी ने कहा कि स्मार्ट सिटी योजना के तहत करीब 4 करोड़ रुपए की लागत से सिटी क्लीनिक का निर्माण किया गया है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी परियोजना है। हुब्बल्ली-धारवाड़ जुड़वां शहरों में विभिन्न कार्य प्रगति में हैं। जुड़वां शहरों के विकास के लिए विभिन्न परियोजनाएं जरूरी हैं। वे रविवार को मेदार ओणी और गणेश पीट में स्मार्ट सिटी की ओर से निर्मित विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन कर बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि लंबे समय से सिटी क्लीनिक और मछली बाजार (फिश मार्केट) के लोकार्पण कार्यक्रम लंबित थे। जनता बाजार, सिटी क्लीनिक और मछली बाजार का आज लोकार्पण किया जा रहा है। स्मार्ट सिटी योजना के तहत कई अच्छी परियोजनाएं शुरू की गई हैं। इंदिरा ग्लास हाउस, महात्मा गांधी उद्यान विकास, हरित पथ एवं उणकल झील की स्वच्छता एवं उद्यान विकास किया गया है। स्मार्ट सिटी अवधारणा के तहत विभिन्न परियोजनाओं का विकास किया जा रहा है। 2016 में हुब्बल्ली-धारवाड़ शहर को एम वेंकय्यानायडु के प्रयासों के कारण स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत भी चुना गया। एक हजार करोड़ रुपए पहले ही खर्च किए जा चुके हैं।

हुब्बल्ली-धारवाड़ महानगर निगम की पार्षद सुनीता बुरबुरे ने कहा कि हुब्बल्ली धारवाड़ स्मार्ट सिटी की ओर से सिटी क्लिनिक का उद्घाटन करना खुशी की बात है। जनता के लिए आपातकालीन सेवाओं की आवश्यकता थी। इस क्लीनिक से गरीब लोगों को फायदा होगा। आसपास के लोगों को इसका लाभ उठाना चाहिए।

विधायक प्रसाद अब्बय्या, नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष दोरेराज मणिकुंटल, पार्षद इलियास मनियार, शिवु मेणसिनकाई, हुब्बल्ली धारवाड़ महानगर निगम आयुक्त डॉ. बी. गोपालकृष्णा, बीजी अमिनबावी, हमीद खैराती, मेहमूद कोलूर, हुब्बल्ली धारवाड़ स्मार्ट सिटी के प्रबंध निदेशक प्रियांग एम. समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी व लोगों ने भाग लिया था।

गणेश पीट फिश मार्केट

शहर के गणेश पेट स्थित फिश मार्केट का 6.40 करोड़ रुपए की लागत से जीर्णोद्धार किया गया है। 36 थोक ब्लॉक हैं। भूतल पर दोपहिया वाहनों के लिए पार्किंग की सुविधा है, पुरुषों, महिलाओं और विकलांगों के लिए अलग शौचालय की सुविधा है। अपशिष्ट संग्रह प्रणाली, अग्निशमन प्रणाली और 1000 लीटर पानी की टंकी का निर्माण किया गया है।

मेदार ओणी में क्लिनिक शुरू

शहर के मेदार ओणी में एक नए अत्याधुनिक क्लिनिक का उद्घाटन किया गया। क्लिनिक का निर्माण 4.20 करोड़ रुपए की लागत से किया गया है। यह एक 3 मंजिला इमारत है जिसमें दोपहिया और एम्बुलेंस पार्किंग के लिए जगह उपलब्ध की गई है। लिफ्ट प्रणाली, शौचालय, अग्निशमन प्रणाली, सीसीटीवी निगरानी प्रणाली, भूनिर्माण (लैंडस्केपिंग), आवश्यक चिकित्सा उपकरण के लिए प्रावधान है। भूतल में टीकाकरण कक्ष, डॉक्टरों का परीक्षा कक्ष, जच्चा-बच्चे का कमरा, नर्सिंग कक्ष, प्राथमिक चिकित्सा कक्ष, फार्मेसी कक्ष और पंजीकरण और प्रतीक्षालय हैं। प्रथम तल पर कम्प्यूटर कक्ष, आशा कार्यकर्ता कक्ष, प्रयोगशाला, भंडारण कक्ष, प्रशासन कक्ष, डे केयर रोगियों के लिए उपचार कक्ष का निर्माण किया गया है। दूसरी मंजिल पर डे केयर मरीजों के लिए उपचार कक्ष है।

Published on:
20 Feb 2023 10:17 am
Also Read
View All

अगली खबर