जगदीश शेट्टर ने यत्नाल पर साधा निशाना
हुब्बल्ली. विधान परिषद सदस्य एवं पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टर ने कहा कि राज्य में कांग्रेस की सरकार सबसे अधिक सीटें जीतकर सुरक्षित है, इसे कोई भी हिला नहीं सकता और किसी के बहकावे में नहीं आ सकती।
शहर में मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन में बसवनगौड़ा पाटिल यत्नाल के कांग्रेस सरकार अगले छह महीने में खत्म हो जाएगी कह कर दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए शेट्टर ने कहा कि जब कांग्रेस ने भाजपा पर कमीशन का आरोप लगाया था तो किसी ने कोई जवाब नहीं दिया था। राज्य की जनता ने भी भ्रष्टाचार को लेकर आवाज उठाई थी। भाजपा के पास भ्रष्टाचार के बारे में बात करने की कोई नैतिकता नहीं है।
पका हुआ जहां होता है वहां शेट्टर जाते हैं कहकर विधायक आर.अशोक की ओर से दिए गए इस बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कि शेट्टर ने कहा कि भाजपा ने मेरे हारने के बाद भी मेरे बारे में बात करना बंद नहीं किया है। उत्तरी कर्नाटक में इस बार कांग्रेस के सबसे अधिक सीटें जीतने के लिए कारण होने के चलते मेरे बारे में बात कर रहे हैं। शायद अशोक को चुनाव से पहले ही भाजपा की हार का पता लगा होगा।
आक्रोश व्यक्त करते हुए शेट्टर ने कहा कि कांग्रेस में कमीशन की बात करने वाले सी.टी. रवि क्या सत्य हरिश्चंद्र हैं।