
महिला हैल्पलाइन सुविधा मिली चाक-चौबंद
महिला हैल्पलाइन सुविधा मिली चाक-चौबंद
-राज्य महिला आयोग अध्यक्ष रूपाली ने की पुलिस की सराहना
कोल्हापुर
एक महिला ने मदद के लिए हैल्पलाइन नंबर 112 पर फोन लगाया। दो से तीन मिनट में जानकारी ली गई। सिर्फ 12 मिनट में संबंधित महिला ने बताई जगह पर पुलिस दाखिल हुई। यह फोन और कोई नहीं राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रूपाली चाकरणकर ने किया था। कोल्हापुर पुलिस ने दिखाई इस तत्परता की सराहना की। पुलिस अधीक्षक शैलेष बलकवडे ने उनसे मिलकर उनको महिला सुरक्षितता की उपाययोजना के बारे में जानकारी दी।
राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रूपाली चाकणकर शनिवार को कोल्हापुर पहुंचीं। उन्होंने करवीर निवासिनी अंबाबाई के दर्शन के बाद महिला सुरक्षा के बारे में जानकारी ली तथा मदद कैसे मिलती है यह जानने के लिए एक फेक कॉल किया। यह कॉल कंट्रोल रूम को मिलते ही कार्यवाही शुरू हुई। फोन का लोकेशन देखकर नजदीकी पुलिस थाने की ओर से मदद के लिए पुलिस दाखिल हुई। इसको देखते हुए उन्होंने कोल्हापुर पुलिस का अभिनंदन किया।
पुलिस मुख्यालय में भेंट देकर निर्भया पथक, दक्षता पथक में चल रहे काम की जानकारी ली। साथ ही में राज्यभर में इस तरह की यंत्रणा कार्यरत रहे ऐसी अपेक्षा उन्होंने इस समय व्यक्त की।
बाद में चाकणकर ने कावला नाका स्थित अन्याय व अत्याचारग्रस्त महिलाओं के लिए चल रहे वन स्टॉप सेंटर को भेंट देकर जानकारी ली। सेंटर की प्रमुख और संस्था की अध्यक्ष वैशाली महाडिक ने उपक्रम की जानकारी ली। इस समय उपाध्यक्षा प्रज्ञा यादव, सचिव सोनाली पाटील, अश्विनी पार्ले आदि उपस्थित थीं।
Published on:
20 Nov 2021 10:25 pm
बड़ी खबरें
View Allहुबली
कर्नाटक
ट्रेंडिंग
