23 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यत्नाल अपने साथ मौजूद 4 कांग्रेस विधायकों के नाम बताएं

राज्य में सत्तारुढ़ कांग्रेस के 45 विधायकों के संपर्क में होने के भाजपा विधायक बसनगौड़ा पाटिल यत्नाल के दावे को चुनौती देते हुए विधान पार्षद एवं पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टर ने कहा कि यत्नाल को चार लोगों के नाम बताने चाहिए।

2 min read
Google source verification
यत्नाल अपने साथ मौजूद 4 कांग्रेस विधायकों के नाम बताएं

यत्नाल अपने साथ मौजूद 4 कांग्रेस विधायकों के नाम बताएं

शेट्टर ने यत्नाल को दी चुनौती
सियासत
हुब्बल्ली. राज्य में सत्तारुढ़ कांग्रेस के 45 विधायकों के संपर्क में होने के भाजपा विधायक बसनगौड़ा पाटिल यत्नाल के दावे को चुनौती देते हुए विधान पार्षद एवं पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टर ने कहा कि यत्नाल को चार लोगों के नाम बताने चाहिए।

हुब्बल्ली में पत्रकारों से बातचीत करते हुए जगदीश शेट्टर ने यत्नाल के जगदीश शेट्टर से भाजपा को कोई फायदा नहीं है के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि सभी जानते हैं कि पिछले विधानसभा चुनाव का नतीजा क्या रहा। उन्हें जवाब देना चाहिए कि 65 सीटें क्यों आईं। लोग जानते हैं कि जगदीश शेट्टर क्या हैं।

उन्होंने कहा कि पहले ही हमने बयान दिया है कि एक अकेले जगदीश शेट्टर को हराने गए और पूरी भाजपा को हरा दिया। यत्नाल के शेट्टर पर घोटाले के आरोप पर शेट्टर ने कहा कि यह सभी हिट एण्ड रन होगा। दस्तावेज देने में कितना समय लगेगा? इसे कल ही दे दें। घोटाला हुआ तो क्या केंद्र सरकार मुझे छोड़ देती?

शेट्टर ने कहा कि लोकसभा और विधानसभा सभी चुनाव अलग-अलग होते हैं। संसदीय चुनाव ऐसे ही होंगे कोई नहीं कह सकता। उन्होंने कल्पना कर ली है कि भाजपा दोबारा सत्ता में आएगी, नरेंद्र मोदी दोबारा प्रधानमंत्री बनेंगे। यदि लोग तिरस्कार करें तो इसका उत्तर क्या है? यह भ्रम है कि केंद्र की सरकार राज्य में भी आएगी। लोकसभा चुनाव के बाद राज्य सरकार गिर जाएगी कहना भ्रम है।

जद-एस के साथ गठबंधन से कमजोर होगी भाजपा : शेट्टर

भाजपा, जेडीएस गठबंधन के मुद्दे पर शेट्टर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और सेक्युलर जनता दल एक दूसरे की मदद के लिए दोनों कमजोर एक साथ आ गए हैं। दोनों दलों ने इसलिए गठबंधन किया है क्योंकि वे कमजोर हो गए हैं। गठबंधन से किसी को कोई फायदा होगा तो वह जद(एस) को होगा, भाजपा को नहीं। इससे भाजपा मैसूर में और भी कमजोर होगी परन्तु मजबूत नहीं होगी। मैसूर में जो कार्यकर्ता मजबूत होने वाले थे वे अब कमजोर हो जाएंगे। जेडीएस ए टीम और भाजपा बी टीम यह सही है। सिद्धरामय्या को तालिबान के जन्मदाता होने के मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि सिद्धरामय्या इसका जवाब देने में सक्षम हैं। चैत्रा कुंदापुर पर लगे आरोप पर शेट्टर ने कहा कि विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा में टिकट बंटवारे में गड़बड़ी समेत कई घोटाले हुए हैं। भाजपा विपक्ष का नेता तक नहीं चुन सकती ऐसी स्थिति में पहुंच गई है।