
जाल में फंसी 2.5 किलो की दुर्लभ मछली, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश, भारत में केवल मिलती है यहां
पूर्वी गोदावरी: मछली को प्रोटीन का मुख्य स्त्रोत माना जाता है। भारत के तटीय राज्यों में मछली बड़े चाव से खाई जाती है। कई ऐसी प्रजाती की मछलियां भी है जो बड़ी बेश्कीमती होती हैं। इनमें से एक है पुलसा या हुलुस मछली। महंगे भाव में बिकने वाली यह मछली बड़ी मुश्किल और भाग्य से हाथ में आती है। हाल ही में आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले में मछुवारों के जाल में यह मछली फंस गई। इसे 21 हजार रुपए में बेचा गया है।
पुलसा मछली मुख्यत: गोदावरी नदी के पानी में ही पाई जाती है। ऐसे में यह पूर्वी गोदवरी जिले के लिए एक नई पहचान बनकर उभरी है। इस दुर्लभ मछली को खाने को लोग तरसते हैं। रविवार को पाशर्लापूड़ी गांव के मछुआरों ने इसे पकड़ लिया।
यह भी पढ़ें: सावधान! आप भी हो सकते हैं जामताडा मॉडल का अगला शिकार
पकड़ी गई इस मछली का वजन 2.5 किलो पाया गया। इसे पकड़ने के बाद मछुआरों के चेहरे पर मुस्कान आ गई। पाशर्लापूडी गांव के ही वाईएसआर कांग्रेस पार्टी नेता कोम्मुला कोंडल राव ने इसे खरीदने की इच्छा जाहिर की। राव नगर कृषि मार्केट कमेटी के चेयरमैन भी है। राव ने 21 हजार रुपए में यह मछली खरीद ली। नॉन वेजिटेरियन्स के बीच इस मछली की काफी डिमांड रहती है। बताते है कि यह मछली अन्य मछलियों की तुलना में अधिक स्वादिष्ट होती है। दुर्लभ होने की वजह से भी इसका भाव आसमान पर रहता है।
Published on:
21 Sept 2020 02:09 pm
बड़ी खबरें
View Allहैदराबाद
आंध्र प्रदेश
ट्रेंडिंग
