
vivekanand reddy
(हैदराबाद): भूतपूर्व मुख्यमंत्री वाईएस राजशेखर रेड्डी के छोटे भाई विवेकानंद रेड्डी की हत्या हो गई है। विवेकानंद रेड्डी वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष जगन मोहन रेड्डी के चाचा थे। शुक्रवार सुबह आंध्र प्रदेश के कडप्पा में विवेकानंद रेड्डी के घर में बाथरूम के अंदर उनका लहूलुहान शव बरामद हुआ। शुरुआत में मामला बाथरूम में फिसल कर मौत का लग रहा था, लेकिन प्राथमिक पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच में पता चला है कि विवेकानंद रेड्डी की हत्या हुई है। कडप्पा एसपी ने बातचीत में इस बात की पुष्टि कर दी है कि विवेकानंद रेड्डी की हत्या हुई है। पुलिस ने हत्या का केस भी दर्ज कर लिया है। खबर लिखे जाने तक मामले में किसी को आरोपी नहीं बनाया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को उसी व्यक्ति पर शक है, जो कई वर्ष पहले विवेकानंद के पिता राजा रेड्डी की हत्या में भी एक आरोपी रहा है। विवेकानंद रेड्डी हत्याकांड की जांच के लिए चंद्रबाबू नायडू सरकार ने एसआईटी का गठन कर दिया है। वाईएसआर कांग्रेस पार्टी ने आंध्र पुलिस पर अविश्वास जताया है और हत्या की सीबीआई जांच कराने की मांग की है।
पुलिस के मुताबिक विवेकानंद रेड्डी गुरुवार रात 11.30 बजे अपने घर पहुंचे और सुबह 5 बजे उनकी मौत के बारे में पता चला। इसका मतलब है कि हत्या रात साढ़े 11 बजे से सुबह 5 बजे के बीच हुई है। विवेकानंद रेड्डी के शरीर पर सात गहरे जख्मों के निशान पाए गए हैं। विवेकानंद रेड्डी का शव बाथरूम से बरामद हुआ, लेकिन खून के निशान उनके बेड पर भी पाए गए हैं।
विवेकानंद रेड्डी आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वाईएस राजशेखर रेड्डी के छोटे भाई थे। वो आंध्र प्रदेश सरकार में मंत्री भी रहे थे। वे 1989 और 1994 में दो बार कडप्पा की पुलिवेंदला सीट से विधायक चुने गए थे। 1999 और 2004 में लोकसभा सदस्य रहे। 2009 में वे आंध्र प्रदेश विधानपरिषद के सदस्य रहे थे। विवेकानंद रेड्डी दो दिन पहले हैदराबाद में लोटस पॉन्ड स्थित जगन मोहन रेड्डी के घर आए थे।
Published on:
15 Mar 2019 07:56 pm
बड़ी खबरें
View Allहैदराबाद
आंध्र प्रदेश
ट्रेंडिंग
