
मीडियाकर्मियों को संबोधित करते जन सेना प्रमुख के पवन कल्याण।
राजमुंदरी. फिल्म अभिनेता से राजनेता बने जन सेना प्रमुख के पवन कल्याण ने गुरुवार को तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) के साथ अपनी पार्टी के गठबंधन की पुष्टि की और कहा कि दोनों पार्टियां अगला चुनाव मिलकर लड़ेंगी। पवन कल्याण ने तेदेपा के राष्ट्रीय महासचिव नारा लोकेश और हिंदूपुर तदेपा विधायक एन बालकृष्ण के साथ आज यहां केंद्रीय जेल में पूर्व मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू से मुलाकात की। बाद में मीडिया को संबोधित करते हुए पवन कल्याण ने कहा कि उन्होंने तेदेपा के साथ गठबंधन करने का फैसला किया है और दोनों दल अगले चुनाव में एक साथ चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि मेरा उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि वाईएसआरसीपी विरोधी वोट विभाजित न हों। यही कारण है कि तदेपा और जेएसपी अगले चुनाव में गठबंधन करेंगे और चुनाव लड़ेंगे। यह स्पष्ट करते हुए कि वह अब भाजपा के नेतृत्व वाले राजग में हैं। पवन कल्याण ने कहा कि मेरा दृढ़ विश्वास है कि भाजपा सबसे खराब राजनीतिक स्थिति और आंध्र प्रदेश में व्याप्त अराजकता को समझ सकती है और हमारे साथ आ सकती है। मैं भाजपा नेतृत्व को आंध्र प्रदेश की राजनीतिक स्थिति समझाऊंगा। उन्होंने उम्मीद जतायी की मुझे उम्मीद है कि भाजपा, तेदेपा-जेएसपी गठबंधन में शामिल हो सकती है।
रेड्डी ने साधा निशाना
वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के महासचिव सज्जला रामकृष्ण रेड्डी ने निशाना साधते हुए कहा कि पवन कल्याण ने 2009 के चुनाव में चंद्रबाबू का समर्थन किया था और सरकार विरोधी वोटों को विभाजित करने के लिए 2014 में अलग से चुनाव लड़ा था। अब वे कह रहे हैं कि वे एक साथ आए हैं। उन्होंने पूछा कि क्या वे कभी अलग हुए थे? उन्होंने कहा कि वाईएसआरसीपी को पहली बार 75 प्रतिशत लोगों का समर्थन मिल रहा है, जो किसी भी राजनीतिक दल को कभी नहीं मिला। उन्होंने विश्वास जताया कि सत्तारूढ़ पार्टी को विभिन्न कारकों के बावजूद 60 प्रतिशत वोट शेयर मिलेगा। इसके खिलाफ काम कर रहे हैं।
Published on:
14 Sept 2023 08:09 pm
बड़ी खबरें
View Allहैदराबाद
आंध्र प्रदेश
ट्रेंडिंग
