
आत्मदाह करने वाले TSRTC कर्मी की मौत, अस्पताल के बाहर साथी कर रहे प्रदर्शन
(हैदराबाद): तेलंगाना राज्य सड़क परिवहन निगम कर्मचारियों की हड़ताल अब जानलेवा होती जा रही है। शनिवार को खम्मम निवासी एक बस चालक ने आत्मदाह कर जान देने की कोशिश की थी। रविवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अस्पताल के बाहर टीएसआरटीसी के अन्य कर्मचारी प्रदर्शन कर रहे हैं।
आत्मदाह करने वाले श्रीनिवास रेड्डी के परिजनों का आरोप है कि सरकार के उदासीन रवैये से रेड्डी बहुत ही हताश थे। नौकरी को लेकर वह अवसाद में चले गए थे। बता दें कि खम्मम निवासी श्रीनिवास रेड्डी ने शनिवार को घर पर खुद को आग लगा ली। उसे इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। रेड्डी 90 फीसदी झुलस गया था। इस घटना के बाद से ही अस्पताल के बाहर प्रदर्शनकारियों की भीड़ जुटने लगी थी। रविवार को रेड्डी की मौत के बाद प्रदर्शन ने बड़ा रूप धारण कर लिया।
9 दिन से हड़ताल जारी...
तेलंगाना राज्य सड़क परिवहन निगम कर्मचारी नौ दिन से अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठे है। इससे परिवहन व्यवस्था ठप हो गई है। हड़ताल से परेशान होकर मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव (KCR) ने बीते दिनों घोषणा की थी कि टीएसआरटीसी के 48 हजार कर्मचारियों को बर्खास्त माना जाएगा। इसके बाद से हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों की चिंता बढ़ गई।
सरकार अपने फैसले पर अड़िग
इधर सरकार अभी भी अपने फैसले पर अड़िग है। सरकार ने शनिवार को स्कूल व कॉलेजों की छुट्टी को 20 अक्टूबर तक बढ़ाने की घोषणा कर दी। क्योंकि हड़ताल के चलते ज्यादा बसों की व्यवस्था करनी पड़ रही है। सरकार भी फिलहाल इसमें असमर्थ है। सीएम टीएसआरटीसी के कर्मचारियों की जगह पुलिस और सेना के सेवानिवृत ड्राइवरों को नियुक्त करने का आदेश दे डाला है।
Published on:
13 Oct 2019 03:21 pm
बड़ी खबरें
View Allहैदराबाद
आंध्र प्रदेश
ट्रेंडिंग
