
Video: मोहर्रम के जुलूस के दौरान बड़ा हादसा, गिरी मकान की छत और...
(हैदराबाद): पूरे देश में अकीकतमंदों ने इमाम हुसैन की शहादत को याद किया। जगह-जगह मातमी जुलूस निकाले गए। इसी बीच एक बड़ा हादसा सामने आया है। आंध्रप्रदेश में मोहर्रम के जुलूस के दौरान मकान की छत गिर गई। इसमें 20 लोग घायल हो गए। इस घटना का वीडियो सामने आया है।
यह घटना आंध् प्रदेश के करनूल जिले के बी.खंड्रापादु गांव की है। सोमवार देर रात जुलूस निकाला जा रहा था। जुलूस में भारी भीड़ मौजूद थी। छतों पर खड़े होकर लोग जुलूस देख रहे थे। तभी मकान की छत गिर गई। छत पर मौजूद कई लोग सीधे नीचे आकर गिरे।
हादसा होने के बाद चारों तरफ चीख पुकार मच गई। सभी लोगों घायलों को संभाला। बताया जा रहा है कि इस हादसे में 20 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
Published on:
10 Sept 2019 08:12 pm
बड़ी खबरें
View Allहैदराबाद
आंध्र प्रदेश
ट्रेंडिंग
