20 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आइसक्रीम बेचने पर बैन, नियम तोड़ने पर ₹5000 का जुर्माना’…जानिए कहां लागू हुआ ये नियम

आइसक्रीम की खराब गुणवत्ता और इससे होने वाले नुकसान की वजह से आंध्र प्रदेश के एक गांव में लोगों ने सख्त कदम उठाया है। ग्रामीणों ने अपने गांव में आइसक्रीम बेचने पर बैन लगा दिया है। गांव में आइसक्रीम बेचते हुए पकड़े जाने पर जुर्माना भी लगाया जाएगा।

2 min read
Google source verification
Icec ream, AI Image

आइसक्रीम की AI इमेज

Icecream Banned in Village: आंध्र प्रदेश में पोलावरम जिले के गुडूर गांव के लोगों ने आइसक्रीम बेचने पर बैन लगा दिया है। इस गांव के बाहर एक पोस्टर लगाया गया है और उस पर चेतावनी लिखी गई है। पोस्टर में लिखा है कि इस गांव में आइसक्रीम बेचने पर प्रतिबंध है। किसी भी प्रकार के आइसक्रीम वाहन/ठेला आदि का गांव के अंदर आना सख्त मना है। अगर कोई व्यक्ति गांव में आइसक्रीम बेचते हुए पकड़ा गया तो 5000 रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा। गांव के लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह नियम लागू किया गया है।

बुजुर्गों की सहमति के बाद गांव में बैन हुई आइसक्रीम

आइसक्रीम पर बैन लगाने से पहले गांव के बुजुर्गों के नेतृत्व में सभी ग्रामीणों की बैठक हुई। इस बैठक में सभी की सहमति से आइसक्रीम की बिक्री पर बैन लगाने का निर्णय लिया गया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, आइसक्रीम की क्वालिटी और खासकर बच्चों की सेहत को ध्यान में रखकर यह फैसला किया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि कुछ लोग घटिया क्वालिटी और मिलावटी आइसक्रीम गांव में बेच रहे थे। कुछ वेंडर हाइजीन और सेफ्टी स्टैंडर्ड्स का पालन किए बिना आइसक्रीम बना रहे थे। इस प्रकार की घटिया और हानिकारण आइसक्रीम गांव में बेची जा रही थी।

गांव में क्यों बैन हुई आइसक्रीम?

गुडूर गांव की निवासी मादिवी राजू और बदिशा वेंकटेश ने बताया कि आइसक्रीम खाने के बाद बच्चों में दांत और पेट दर्द की शिकायतें आ रही थीं। बच्चों की सेहत की वजह से आइसक्रीम पर बैन लगाया गया है। यह पहला मौका नहीं है, जब गुडुरु के लोगों ने सख्त कदम उठाए हैं। इसके पहले गांव के लोगों ने गैर-कानूनी तरीके से चल रहे शराब के ठेके को बंद कराया था। आइसक्रीम का विरोध किसी ब्रॉन्ड के खिलाफ नहीं है, बल्कि सभी प्रकार की घटिया एवं मिलावटी आइसक्रीम के खिलाफ है। ग्रामीणों का कहना है कि आइसक्रीम बैन करने का फैसला सभी की सहमति से लिया गया है। इसमें कोई विवाद जैसी स्थिति नहीं है।

गुडूर गांव में शराब भी बैन

पोलावरम जिले के गुडूर गांव के लोगों ने आइसक्रीम बेचने पर बैन लगाने से पहले भी एक बड़ा निर्णय लिया था। इसके पहले ग्रामीणों ने अपने गांव से शराब की दुकान हटवाई थी। ग्रामीणों की इस पहल का लोगों ने स्वागत किया था। शराब की दुकाने हटाने के फैसले के बाद यह गांव कापी चर्चा में रहा। अब गुडूर गांव के लोगों ने आइसक्रीम बेचने पर बैन लगा दिया है। ग्रामीणों के इस फैसले की पूरे जिले में चर्चा हो रही है।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग