6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चिड़ियाघर में हाथी का हमला, केयरटेकर की मौत

सफाई करने बाडे में गया था
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification
हाथी मेरे साथी... मां से बिछड़कर अलग हुए शिशु हाथी को मिली नई जिंदगी, डॉक्टर बोले- बच्चे की तरह कर रहे देखभाल

हाथी मेरे साथी... मां से बिछड़कर अलग हुए शिशु हाथी को मिली नई जिंदगी, डॉक्टर बोले- बच्चे की तरह कर रहे देखभाल

हैदराबाद: शहर में नेहरू प्राणी उद्यान में हाथी के हमले में केयर टेकर की मौत हो गई। घटना शनिवार दोपहर की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, चिड़ियाघर के 23 वर्षीय केयरटेकर शाहबाज़ अपने प्रतिदिन की डयटी के अनुरुप चिड़ियाघर में सफाई करने के लिए हाथी के बाड़े में घुसे, तभी हाथी विजय ने उन्हें जकड़ लिया । स्टाफ सदस्यों ने बुरी तरह से घायल हुए शाहबाज़ को बाड़े से बाहर निकाला और अपोलो डीआरडीओ अस्पताल में भर्ती कराया। शाम करीब चार बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार दो हाथियों को वर्ष 1996 में तिरुमाला तिरुपति पहाड़ी क्षेत्र में पकड़ा गया था। दोनों में से, विजय को नेहरू चिड़ियाघर में स्थानांतरित कर दिया गया, जबकि दूसरे को कुप्पम में स्थानांतरित कर दिया गया। विजय नाम के हाथी ने ही शाहबाज पर हमला कर दिया।

अधिकारियों के अनुसार हाथी असहज महसूस होने क्रोधित हो जाते है और सामने वाले पर हमला कर देते है। घटना की जांच की जा रही है।