तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी और राज्यपाल डॉ. तमिलिसाई सौंदरराजन ने लोगों को नए साल की शुभकामनाएं दीं। राज्य के शहर हैदराबाद, सिकंदराबाद और विभिन्न हिस्सों में नववर्ष की शुरुआत मंदिरों और चर्चों में विशेष प्रार्थनाएं, पार्टियां और जीवंत सांस्कृतिक कार्यक्रम से हुई।
नए साल को आध्यात्मिक उत्साह के साथ मनाते हुए भक्त विशेष पूजा-अर्चना करने के लिए मंदिरों में उमड़े। इस बीच चर्चो में 2024 के आगमन का स्वागत करने के लिए नए साल की पूर्व संध्या पर विशेष सेवाओं का आयोजन किया गया। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने राजभवन में राज्यपाल डॉ. तमिलिसाई सौंदरराजन को नववर्ष की शुभकामनाएं दी।