23 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हैदराबाद अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा बंद, मदद को आगे आईं मश्हूर हस्तियां

गरीब तबके की मदद के लिए लोग आगे आ रहे हैं...

less than 1 minute read
Google source verification
हैदराबाद अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा बंद, मदद को आगे आईं मश्हूर हस्तियां

हैदराबाद अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा बंद, मदद को आगे आईं मश्हूर हस्तियां

हैदराबाद: हैदराबाद का अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा मंगलवार से बंद कर दिया गया। सभी राष्ट्रीय और आंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द कर दी गई है। तेलंगाना में कोरोना वायरस के चलते 31 मार्च से होने वाले 10वीं की बोर्ड परीक्षाओं को 2 सप्ताह के लिए आगे बढ़ा दिया गया है। हालांकि परीक्षा की तारिख बाद में बताई जाएगी।

गरीब तबके की मदद के लिए लोग आगे आ रहे हैं। माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला की पत्नी अनुपमा वेणुगोपाल नडेला ने 2 करोड़ रूपए का चेक मुख्यमंत्री को सौंपा। फिल्म अभिनेता नितिन ने भी मुख्यमंत्री को 10 करोड़ रूपए का चेक सौंपा। साथ ही, सरकारी कर्मचारी और अध्यापकों ने भी कोरोना से जूझने के लिए एक दिन की सैलरी डोनेट की है। एम्प्लॉईस ज्वाइंट एक्शन कमिटी के नेता कैरेम रविंदर रेड्डी और ममता ने 48 करोड़ रूपए के चेक मुख्यमंत्री कल्याण निधि को सौंपा। बता दें कि तेलंगाना में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या बढ़कर 36 हो गई हैं।