26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हैदराबाद पहुंचते ही राहुल ने दिखाए तीखे तेवर,बोले-मोदी और केसीआर चला रहे हैं उद्योगपतियों की सरकार

टीपीसीसी अध्यक्ष एन.उत्तम कुमार रेड्डी ने एआईसीसी के तेलंगाना प्रभारी आर.सी.खूंटिया व अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ राहुल गाँधी के दौरे की विभिन्न तैयारियों की समीक्षा की...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

(पत्रिका ब्यूरो,हैदराबाद): राहुल गाँधी ने हैदराबाद में दौरे के पहले दिन मोदी सरकार को आड़े हाथों लिया। महिला समूह से बात करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि मोदी सरकार ने उद्योगपतियों का ढाई करोड़ लाख रुपयों के कर्ज को माफ़ कर दिया लेकिन भाजपा की यही सरकार महिला स्वसहायता समूह के ऋण माफ़ नहीं करना चाहती और कहा कि सत्ता में आने पर कांग्रेस इस को माफ़ नहीं करेगी। दूसरी तरफ टीआरएस की राज्य सरकार भी ग़रीबों और महिलाओं का कर्ज माफ़ नहीं करती। इससे पहले राहुल गाँधी पडोसी राज्य के कर्नाटक के बीदर से हैदराबाद पहुंचे।कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गाँधी के दौरे को लेकर व्यापक पैमाने पर तैयारियां की गयी हैं।


टीपीसीसी अध्यक्ष एन.उत्तम कुमार रेड्डी ने एआईसीसी के तेलंगाना प्रभारी आर.सी.खूंटिया व अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ राहुल गाँधी के दौरे की विभिन्न तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने नुमाइश (प्रदर्शनी) मैदान में राहुल के लिए विशेष रूप से तैयार की गयी बस का जायज़ा लिया तथा कांग्रेस अध्यक्ष के कार्यक्रमों से सम्बंधित विभिन्न पहलुओं पर चर्चा बैठकें कीं। उन्होंने इस दौरे के ऐतिहासिक महत्व को बताते हुए कहा कि राहुल का तेलंगाना दौरा ऐसे वक़्त में हो रहा है जब समाज के तमाम वर्गों के लोग राज्य की टीआरएस व केंद्र की भाजपा सरकार से पूरी तरह नाउम्मीद हो चुके हैं तथा अब विकल्प की ओर देख रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष न केवल टीआरएस व भाजपा की नाकामियों का पर्दाफाश करेंगे, बल्कि परिस्थिति को बदलने के लिए कांग्रेस पार्टी की योजना का खुलासा करते हुए नयी उम्मीदें भी जगायेंगे। इस बार कोई एक बड़ी सभा करने के बजाय पार्टी चयनित समूह के साथ राहुल की बैठकेँ आयोजित कर, उन्हें अपना संदेश देने का प्रयास कर रही है। उत्तम ने कहा कि इन बैठकों में राहुल गाँधी तेलंगाना में महिलाओं की स्थिति पर भी चर्चा करेंगे, जिनको टीआरएस के शासन में पूरी तरह उपेक्षित किया गया है। वर्तमान केसीआर सरकार ने अभयहस्तम योजना को बंद कर दिया तथा इससे लाभान्वित होने वाले क़रीब 6 लाख स्वयंसहाय समूहों की 70 लाख से भी ज़्यादा महिलाओं कि कोई मदद नहीं की। कांग्रेस पार्टी महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए बड़ी योजना बना रही है जिसका खुलासा राहुल अपने दौरे के दौरान करेंगे।

इसी प्रकार शेरिलिंगमपल्ली की बैठक में राहुल एपी आर्गेनाईजेशन एक्ट में तेलंगाना को दिए गए आश्वासनों को पूरा करने के लिए केंद्र सरकार पर ज़रूरी दबाव बनाने में टीआरएस सरकार की विफलताओं को उजागर करेंगे। इनमें बय्यारम में स्टील प्लांट, क़ाज़ीपेट में रेलवे कोच फैक्ट्री, ट्राइबल यूनिवर्सिटी व अन्य समस्याएं शामिल हैं। उन्होंने केसीआर पर पीएम मोदी के एजेंट की तरह काम करने का आरोप भी लगाया और कहा कि केसीआर सरकार ने आरंभ से ही मोदी सरकार के तमाम फैसलों का समर्थन किया तथा तेलंगाना के साथ किये जा रहे अन्यायों की कभी शिकायत नहीं की। उत्तम ने कहा कि अपने दौरे के दौरान राहुल गाँधी इन तमाम समस्याओं को जनता के समक्ष उजागर करेंगे।

इसके अलावा कल, मंगलवार को प्रायोजित सरूरनगर स्टेडियम के कार्यक्रम में राहुल गाँधी विद्यार्थियों व युवा वर्ग के साथ केसीआर द्वारा किये गए छल का पर्दाफाश करेंगे। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में तेलंगाना के युवाओं के भाग लेने की संभावना है। दूसरी तरफ सत्ताधारी टीआरएस के सांसद बाल्का सुमन ने कांग्रेस को जवाब दिया कि राहुल के हैदराबाद आने से हमें कोई फ़र्क़ नहीं पड़ेगा।