7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तेलंगाना सचिवालय में अब मंदिर, मस्जिद और चर्च भी

राज्यपाल व सीएम ने किया उद्घाटन

less than 1 minute read
Google source verification
तेलंगाना सचिवालय में अब मंदिर, मस्जिद और चर्च भी

तेलंगाना सचिवालय में अब मंदिर, मस्जिद और चर्च भी

हैदराबाद. तेलंगाना के इसी साल बने सचिवालय भवन में अब मंदिर, मस्जिद और चर्च भी बनाए गए हैं। राज्यपाल तमिलिसाई सौंदरराजन की मौजूदगी में सीएम के. चंद्रशेखर राव ने तीनों का शुक्रवार को उद्घाटन किया। सचिवालय में राज्य सरकार की ओर से नल्ला पोचम्मा मंदिर, चर्च और मस्जिद का निर्माण करवाया गया है। समारोह में सबसे पहले पूजा अर्चना के साथ मंदिर का शुभारंभ हुआ। मूर्ति पूजा समारोह के बाद राज्यपाल के साथ केसीआर चर्च पहुंचे। यहां बिशप एमए डैनियल ने बाइबिल का पाठ किया। मस्जिद का उद्घाटन करने पहुंचे राज्यपाल व सीएम का इमाम व अन्य धर्मगुरुओं ने तरीके से स्वागत किया। इसके बाद अतिथि विशेष प्रार्थना में शामिल हुए।

तेलंगाना में भूकंप के हल्के झटके
तेलंगाना में शुक्रवार को तड़के भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। वारंगल से 127 किलोमीटर पूर्व में तड़के 04:43 बजे बजे महसूस किए गए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.6 मापी गई। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के अनुसार भूकंप का केंद्र धरती की सतह से 30 किलोमीटर की गहराई में 18.04 अक्षांश और 80.80 देशांतर पर आया।
एनसीएस ने पोस्ट किया एक्स (पूर्व में ट्विटर) पोस्ट में कहा, भारतीय समय के अनुसार तड़के 04:43 बजे महसूस किए गए भूकंप की तीव्रता 3.6 थी। इसका केंद्र धरती की सतह से 30 किमी की गहराई में 18.04 अक्षांश और 80.80 देशांतर में वारंगल, तेलंगाना से 127 किमी पूर्व में था।