1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बच्चों को टिफिन में दें पनीर कुलचा

आप चाहें तो इसे छोले के साथ या फिर अचार के साथ या फिर टमेटो कैचअप के साथ भी दे सकते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Amanpreet Kaur

•

Updated: 17 May 2018, 12:55 PM IST

paneer kulcha

paneer kulcha

बच्चों को टिफिन में आए दिन कुछ न कुछ टेस्टी ही चाहिए होता है। अगर आपका बच्चा भी हर दिन टिफिन में कुछ स्पेशल की डिमांड करता है तो यह रेसिपी आपके बहत काम की है। आप बच्चे को टिफिन में स्टफ्ड पनीर कुलचा दे सकते हैं। आप चाहें तो इसे छोले के साथ या फिर अचार के साथ या फिर टमेटो कैचअप के साथ भी दे सकते हैं। यहां पढ़ें पनीर कुलचा की रेसिपी -

सामग्री -

आटा के लिए

मैदा-2 कप
बेकिंग पाउडर-1/4 छोटा चम्मच
नमक-1/2 छोटा चम्मच
दही-2 छोटा चम्मच
चीनी-एक छोटा चम्मच चीनी
तेल-2 बड़े चम्मच

भरावन के लिए

पनीर-2 कप
ताजा धनिया कटा हुआ-2 बड़े चम्मच
हरी मिर्च कटी हुई-2
काला नमक-1/4 छोटा चम्मच
भुना हुआ जीरा पाउडर-1/4 छोटा चम्मच

यूं बनाएं

आटे तैयार करने के लिए सारी सामग्री मिलाएं। पर्याप्त पानी से गूंथ लें और 15-20 मिनट तक रखें। भरावन के लिए सारी सामग्री मिलाएं और एक तरफ रखें। आटे को समान भाग में विभाजित करें और प्रत्येक भाग को एक बॉल का आकार दें। प्रत्येक बॉल को एक सर्कल में रोल करें, भरें और इसे अच्छी तरह से बंद करके बेलें। अच्छी तरह सिकने तक ग्रिल करें। घी या मक्खन लगाएं और ठंडा करके टिफिन में रखें।

मसाला टिक्कड़

सामग्री -

गेहूं का आटा-एक कप
मकई का आटा, चने का आटा, जौ का आटा-दो-दो छोटे चम्मच
प्याज, टमाटर व हरा धनिया-दो-दो बड़े चम्मच (बारीक कटे)
अदरक लहसुन का पेस्ट-एक छोटा चम्मच
हरी मिर्च और हल्दी-एक चौथाई छोटा चम्मच
नमक, लाल मिर्च व चाट मसाला-स्वादानुसार
देशी घी-मोयन व सेकने के लिए

यूं बनाएं

सबसे पहले गेहूं, जौ, चना व मकई के आटे को आपस में मिलाएं। अब इसमें बारीक कटा प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, हरा धनिया, अदरक-लहसुन का पेस्ट, हल्दी, नमक, लाल मिर्च, चाट मसाला व दो छोटे चम्मच देशी घी का मोयन मिलाकर इसे गुनगुने पानी से गूंथ लें। अब इस गुंथे आटे से थोड़े मोटे टिक्कड़ बना कर गर्म तवे पर मध्यम आंच पर सेकें। पूरी तरह सिक जाने पर इस पर देशी घी लगाकर कर उलट-पलट करते हुए दोनों तरफ से सिके तैयार टिक्कड़ को दही, अचार या चटनी के साथ गर्मागर्म सर्व करें।

अगर आप भी खाना बनाने के शौकीन हैं और कुछ ऐसी डिशेज बनाते हैं जिन पर आपको हर बार तारीफें मिलती हैं तो अब हम आपको अपनी इस कला के प्रदर्शन के लिए प्लैटफॉर्म देने जा रहे हैं। आप अपनी खास रेसिपीज पत्रिका डॉट कॉम के साथ शेयर कर सकते हैं। कंमेंट बॉक्स में अपनी रेसिपी हमें लिख भेजें। आप अपनी रेसिपी का वीडियो भी हमारे साथ शेयर कर सकते हैं। चुनिंदा रेसिपीज को पत्रिका डॉट कॉम पर फीचर भी किया जाएगा। तो देर किस बात की, लिख भेजिए हमें अपनी स्पेशल रेसिपी।