
stuffed moongdal cheela
अगर आप चीला के शौकीन है और स्टफ्ड चीला खाना चाहते हैं तो मूंगदाल स्टफ्ड चीला बनाने का तरीका हम आपको बताने जा रहे हैं। यह एक चीला करीब 20 मिनट में बन कर तैयार होता है और एक व्यक्ति की भूख के लिए काफी है। यहां पढ़ें मूंगदाल स्टफ्ड चीला की रेसिपी -
सामग्री -
मूंगदाल प्रिमिक्स- 1 कप (180 ग्राम)
गेहूं का आटा- ½ कप (75 ग्राम)
तेल- 2 से 3 टेबल स्पून
हरा धनिया- 2 से 3 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
हरे धनिये की चटनी- 2 टेबल स्पून
टमैटो सॉस- 2 टेबल स्पून
हरी मिर्च- 2 (बारीक कटी हुई)
अदरक का पेस्ट- 1 छोटी चम्मच
नींबू- ½
नमक- 1 छोटी चम्मच से ज्यादा या स्वादानुसार
कद्दूकस किया हुआ पनीर- ½ कप (100 ग्राम)
शिमला मिर्च- 1/4 कप (बारीक कटी हुई)
कद्दूकस की हुई फूलगोभी- 1/4 कप
कद्दूक की हुई गाजर- 1/4 कप
हरी मटर के दाने- 2 टेबल स्पून
विधि -
घोल बनाएं
एक प्याले में मूंगदाल प्रिमिक्स और आटा आधा कप पानी डालकर गुठलियां खत्म होने तक घोल लीजिए। इसे सादे चीले के घोल के जैसा पतला घोल तैयार कर लीजिए। इस घोल में 1/4 छोटी चम्मच नमक और बारीक कटा हरा धनिया डालकर अच्छे से मिला लीजिए। घोल को 10 मिनिट के लिए रख दीजिए जिससे कि यह अच्छे से फूल जाए। बाद में घोल गाढ़ा लगे, तो इसमें थोड़ा सा पानी और डालकर मिक्स कर लीजिए।
स्टफिंग तैयार कीजिए
पनीर स्टफिंग बनाने के लिए कद्दूकस किए हुए पनीर में ½ छोटी चम्मच से कम नमक, १ बारीक कटी हरी मिर्च, ½ छोटी चम्मच अदरक का पेस्ट, ½ छोटी चम्मच नींबू का रस, 2 से 3 छोटी चम्मच हरा धनिया डाल दीजिए। सारी चीजों को अच्छे से मिलने तक मिक्स कर लीजिए।
चीला बनाएं
चीला बनाने के लिए पैन गरम कीजिए। पैन गरम होने पर इस पर तेल डाल दीजिए और पैन को थोड़ा ठंफडा कर लीजिए। अब पैन में घोल डालिए और चमचे से घोल को गोल-गोल पतला फैला लीजिए। चीले के चारों ओर थोड़ा सा लगभग ½ छोटी चम्मच तेल डाल दीजिए और जैसे ही चीले नीचे की ओर से सिक जाए, तो चीले को पलट दीजिए। गैस धीमी करके चीले के ऊपर 1 छोटी चम्मच टमैटो सॉस डालकर फैलाएं। इसके ऊपर पनीर की स्टफिंग डालकर एक जैसा फैला लीजिए। इसके ऊपर घोल डालकर स्टफिंग को बंद कर दीजिए। चीले के किनारे और बीच में थोड़ा सा लगभग 1 छोटी चम्मच तेल डाल लीजिए। चीले को ढककर धीमी मध्यम आंच पर 6 से 7 मिनिट सिकने दीजिए।
चीला को 6 मिनिट बाद पलटे से हल्का सा निकालकर देखें, यह सिक गया है, तो इसे कढ़ाही को हल्का सा हिलाकर और चीले को उछालकर पलट लीजिए और चीले को ढककर इस ओर से भी 5 से 6 मिनिट पकने दीजिए।
6 मिनिट बाद अगर यह सिक गया हो, तो इसे खुला ही 1 से 2 मिनिट और पकने दीजिए ताकि ये क्रिस्प हो जाए। दोनों ओर से चीला ब्राउन होने पर बनकर तैयार है। चीले को कटर से चार हिस्सों में काट लीजिए और गर्म परोसिए।
अगर आप भी खाना बनाने के शौकीन हैं और कुछ ऐसी डिशेज बनाते हैं जिन पर आपको हर बार तारीफें मिलती हैं तो अब हम आपको अपनी इस कला के प्रदर्शन के लिए प्लैटफॉर्म देने जा रहे हैं। आप अपनी खास रेसिपीज पत्रिका डॉट कॉम के साथ शेयर कर सकते हैं। कंमेंट बॉक्स में अपनी रेसिपी हमें लिख भेजें। आप अपनी रेसिपी का वीडियो भी हमारे साथ शेयर कर सकते हैं। चुनिंदा रेसिपीज को पत्रिका डॉट कॉम पर फीचर भी किया जाएगा। तो देर किस बात की, लिख भेजिए हमें अपनी स्पेशल रेसिपी।
Published on:
14 May 2018, 4:44 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.