
aampanna
कच्चे आम में विटामिन- सी और विटामिन- ए प्रचुर मात्रा में होता है। कच्चे आम का पना लू से बचाता है। एसिडीटी नहीं होती है और पाचन ठीक रहता है।
सामग्री -
4 कच्चे आम
भूना जीरा
काला नमक
सूखा पुदीना
चीनी
सादा नमक
थोड़ी सी बूंदी
कुछ ताजे पुदीने की पत्तियां पत्तियां
सभी को अच्छे से साफ कर लें ताकि मिट्टी या दूषित कण न रह रहे।
विधि -
चार कैरियों (कच्चे आम) को धोलें। कुकर में थोड़ा पानी डालकर दो- तीन सीटी लगाएं। कैरियों को ठंडा कर छिलका उतारे और गूदे को अच्छी तरह से मसल लें। मसला हुआ गुदा पानी में डालकर अच्छे से मिलाएं और छलनी से छानें। इसमें 6 से 7 चम्मच चीनी, एक चम्मच भूना जीरा, एक चम्मच काला नमक, कुछ पत्तिया, सूखा पोदीना और नमक डालें और मिलाएं। ठंडा करें और पुदीने की पत्तियों के साथ सर्व करें।
बच्चों के लिए टैस्टी और हैल्दी डोरा केक
स्वाद के अनुसार जैम व ड्राइफ्रूट्स, चैरी, चॉकलेट, जेम्स आदि का इस्तेमाल कर सकते हंै। ड्राईफ्रूट्स के इस्तेमाल से ये हैल्दी होता है। बच्चों को टैस्टी और हैल्दी केक काफी पसंद आएगा।
सामग्री -
एक कप मैदा
3 /4 कप पीसी हुई चीनी
१/२ छोटी चम्मच बेकिंग पाउडर
1/4 छोटी चम्मच बेकिंग सोडा
एक कप दूध
वनीला एसेंस
चॉक्लेट स्प्रेड
विधि -
डोरा केक बनाने के लिए सबसे पहले एक कप मैदा, 3/4 कप पीसी हुई चीनी, एक चौथाई छोटी चम्मच बेकिंग सोडा, वनीला एसेंस की कुछ बूंदे डालें, एक कप दूध डाल मिक्स करें। इसे गाढ़ा रखें ज्यादा पतला न करें और अच्छे से मिलाएं। घोल को पैन पर डाल एक-एक बार में दो से तीन जगह तवे पर छोटी टिकिया की तरह हल्का भूरा होने तक सेकें। सिकने के बाद तवे से उतार लें। केक की एक साइड पर चॉक्लेट स्प्रेड की कवरिंग करें और सर्व करें।
अगर आप भी खाना बनाने के शौकीन हैं और कुछ ऐसी डिशेज बनाते हैं जिन पर आपको हर बार तारीफें मिलती हैं तो अब हम आपको अपनी इस कला के प्रदर्शन के लिए प्लैटफॉर्म देने जा रहे हैं। आप अपनी खास रेसिपीज पत्रिका डॉट कॉम के साथ शेयर कर सकते हैं। कंमेंट बॉक्स में अपनी रेसिपी हमें लिख भेजें। आप अपनी रेसिपी का वीडियो भी हमारे साथ शेयर कर सकते हैं। चुनिंदा रेसिपीज को पत्रिका डॉट कॉम पर फीचर भी किया जाएगा। तो देर किस बात की, लिख भेजिए हमें अपनी स्पेशल रेसिपी।
Published on:
12 May 2018 11:10 am
बड़ी खबरें
View Allइंडियन रीजनल
रैसिपीज
ट्रेंडिंग
