6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डिनर में ट्राय करें कॉर्न पनीर प्याजा

अगर आप रोजाना की वहीं बोरिंग सब्जियां खा खा कर ऊब गए हैं तो आज डिनर में कुछ स्पेशल पकाएं।

2 min read
Google source verification

image

Amanpreet Kaur

May 11, 2018

corn paneer pyaza

corn paneer pyaza

अगर आप रोजाना की वहीं बोरिंग सब्जियां खा खा कर ऊब गए हैं तो आज डिनर में कुछ स्पेशल पकाएं। कॉर्न पनीर प्याजा बहुत ही टेस्टी रेसिपी है। आप चाहें तो इसे मेहमानों के सामने भी परोस सकते हैं। इसे बनाना बहुत ही आसान है और यह पकने में ज्यादा समय भी नहीं लेती। यहां पढ़ें कॉर्न पनीर प्याजा की रेसिपी -

सामग्री -

प्याज बारीक कटा- 3 से 4
अदरक बारीक कटा- एक बड़ा चम्मच
कॉर्न के दाने- एक कप
बारीक कटा टमाटर- 1/2 कप
हरी मिर्च बारीक कटी- एक बड़ा चम्मच
धनिया पाउडर- एक छोटा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच
गर्म मसाला- 1/2 छोटा चम्मच
कसूरी मेथी- एक बड़ा चम्मच
रिफाइंड तेल- 4 बड़ा चम्मच
हल्दी- 1/2 छोटा चम्मच
पनीर क्यूब में कटे हुए- 8 से 10
काजू का पाउडर- एक बड़ा चम्मच
नमक- स्वादानुसार

यूं बनाएं -

कड़ाही में तेल डालें। हरी मिर्च, अदरक और कसूरी मेथी डाल दें। पांच-छह सेकंड भूनने के बाद प्याज डाल दें। प्याज गुलाबी होने के बाद टमाटर और सारे मसाले डालें। टमाटर, सारे मसाले और कॉर्न डालकर ढककर पांच मिनट पकाएं। काजू पाउडर और पनीर डालें। जरूरत के मुताबिक पानी डालें। चार से पांच मिनट के लिए ढक दें। हरे धनिए से गार्निश कर गर्म-गर्म फुल्के के साथ सर्व करें।

कॉर्न पकौड़ा

सामग्री -

कॉर्न के दाने- एक कप
प्याज बारीक कटा- 2
मैदा- 4 बड़ा चम्मच
कॉर्न फ्लोर- 2 बड़ा चम्मच
काली मिर्च पाउडर- 1/4 चम्मच
नींबू का रस- एक बड़ा चम्मच
मक्के का आटा- 2 बड़ा चम्मच
हरी मिर्च बारीक कटी- एक छोटा चम्मच तलने के लिए तेल
नमक- स्वादानुसार

यूं बनाएं -

एक बाउल में तेल को छोडक़र बाकी सारी सामग्री मिला लें। इस पर पानी के छींटे देकर पांच मिनट के लिए छोड़ दें। इससे मसाला थोड़ा फूल जाएगा। तेल गर्म करके पकौड़े तल लें। प्याज के लच्छे और हरी चटनी के साथ सर्व करें। हरी चटनी धनिया, पुदीना, दही, हरी मिर्ची, नमक डालकर तैयार करें।

अगर आप भी खाना बनाने के शौकीन हैं और कुछ ऐसी डिशेज बनाते हैं जिन पर आपको हर बार तारीफें मिलती हैं तो अब हम आपको अपनी इस कला के प्रदर्शन के लिए प्लैटफॉर्म देने जा रहे हैं। आप अपनी खास रेसिपीज पत्रिका डॉट कॉम के साथ शेयर कर सकते हैं। कंमेंट बॉक्स में अपनी रेसिपी हमें लिख भेजें। आप अपनी रेसिपी का वीडियो भी हमारे साथ शेयर कर सकते हैं। चुनिंदा रेसिपीज को पत्रिका डॉट कॉम पर फीचर भी किया जाएगा। तो देर किस बात की, लिख भेजिए हमें अपनी स्पेशल रेसिपी।