
१० एकड़ जमीन, १०० करोड़ का निवेश और १५०० लोगों को रोजगार
इंदौर प्रदेश सरकार द्वारा अक्टूबर में की गई मैग्नीफिसेंट मप्र समिट के दौरान विदेशी कंपनियों द्वारा किए गए निवेश के वादे अब धरातल पर आने लगे हैं। इसी क्रम में चीन की कंपनी ओवीटी को पीथमपुर में बने स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क में निवेश के लिए १० एकड़ जमीन आवंटित कर दी गई है। कंपनी यहां १०० करोड़ का निवेश करेगी और १५०० लोगों को रोजगार देगी। खास बात यह है कि मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों के अनुसार बाहर से आकर मप्र में निवेश करने वाली कंपनियों को ७० फीसदी स्थानीय लोगों को रोजगार देना होगा। ओवीटी कंपनी मोबाइल चार्जर, एटॉप्टर और सेटअप बॉक्स का निर्माण करती है। जापान, इंग्लैंड और अमेरिका के बाद अब भारत में भी कंपनी अपना काम शुरू करेगी। जमीन की आवंटन प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द ही कंपनी प्लांट लगाने का काम शुरू करेगी। कान्ट्रेक्ट के मुताबिक २०२१ में कंपनी उत्पादन शुरू कर देगी। मैग्नीफिसेंट मप्र के बाद से लगाातर विदेशी कंपनियां मप्र के अलग-अलग हिस्सों में निवेश कर रही हैं और उसी क्रम में चीनी कंपनी ओवीट भी अब मप्र में निवेश कर रही है।
Published on:
31 Dec 2019 08:38 pm
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
