2 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

10 मैरिज गार्डन, ४ कॉलेज और ३ होटल होंगे कुर्क

डायवर्शन टैक्स नहीं दिया

less than 1 minute read
Google source verification
news

10 मैरिज गार्डन, ४ कॉलेज और ३ होटल होंगे कुर्क,10 मैरिज गार्डन, ४ कॉलेज और ३ होटल होंगे कुर्क

इंदौर. डायवर्शन टैक्स जमा नहीं करने वाले १७०० संपत्ति मालिक जिला प्रशासन के रडार पर हैं। 10 मैरिज गार्डन, ४ कॉलेज और ३ होटल मालिकों के खिलाफ प्रशासन सात दिन के भीतर कार्रवाई करने जा रहा है। १५ लाख रुपए के बकायादार २० प्रमुख संस्थानों को सील किया जा सकता है।
राजस्व वसूली अभियान को लेकर जिला प्रशासन ने ऐसे संस्थानों का चिह्नित किया है, जिन पर वर्षों से डायवर्शन टैक्स बकाया है। ऐसे संस्थानों को दूसरी बार नोटिस जारी कर अंतिम चेतावनी दी गई है। उन्हें सील करने के साथ ही टैक्स जमा नहीं करने पर नीलाम भी किया जाएगा। लिंबोदी के 3 होटल, पालाखेड़ी, टिगरिया बादशाह, छोटा बांगड़दा और भौंरासला, मल्हारगंज की 10 संपत्ति भी शामिल हैं। एसडीएम राकेश शर्मा ने बताया, 7 लाख रुपए तक छूट देने के बाद भी टैक्स जमा नहीं किया है। कलेक्टर के निर्देश के बाद महू, देपालपुर और हातोद एसडीएम को बकायादारों की पहचान करने के निर्देश दिए गए हैं। बकाया वसूली के लिए चल रहे अभियान के तहत डिफाल्टरों के खिलाफ अभियान ३१ मार्च तक जारी रहेगा। फिलहाल 1 लाख से ऊपर के बकायादारों को चिह्नित किया गया है। सूत्रों के मुताबिक, लगभग १७०० सपत्तियों के मालिकों ने डायवर्शन टैक्स जमा नहीं किया है। २० संपत्तियों से ४ करोड़ की राशि वसूली जाना है।