3 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इंदौर मे जन्मीं स्वर कोकिला लता की 10 खास बातें…

सिर्फ 13 वर्ष की आयु में बॉलीवुड में कदम रखने वाली लता मंगेशकर आज एक जीवित किवदंती हैं। आइए जानते हैं 'भारत रत्न' लता के बारे में कुछ दिलचस्प तथ्य-

2 min read
Google source verification

image

Shruti Agrawal

Sep 28, 2016

10 unknown facts about lata mangeshkar in indore

10 unknown facts about lata mangeshkar

इंदौर। लता मंगेशकर, स्वर कोकिला। इंदौर के सिख्ख मोहल्ले में इनका जन्म हुआ । पं. दीनानाथ मंगेशकर और माता मधुमति एक चलित नाट्य संस्था चलाते थे। इसी के नाटक के दौरान वे इंदौर में थे। चूंकि मंगेशकर परिवार गोवा के छोटे के गांव 'मंगेशी' का रहने वाला था इसलिए वे मंगेशकर कहलाने लगे।

सिर्फ 13 वर्ष की आयु में बॉलीवुड में कदम रखने वाली लता मंगेशकर आज एक जीवित किवदंती हैं। ईश्वर के वरदान के रूप में उन्हें मधुर आवाज मिली है। उन्हें 'नाइंटेगल ऑफ इंडिया' कहा जाता है। उनके पिता रंगमंच के मंझे हुए कलाकार थे इसलिए 'अभिनय और सुर-साधना' का ज्ञान उन्हें बचपन से ही मिला। आइए जानते हैं 'भारत रत्न' लता दीनानाथ मंगेशकर के बारे में कुछ दिलचस्प तथ्य-

10 unknown facts about lata mangeshkar

1) लता मंगेशकर का पहला नाम हेमा था। पांच वर्ष की आयु में स्कूल जाते समय इनके पिता ने इनका नाम बदलकर लता दीनानाथ मंगेशकर कर दिया।

2) उनके लिए गाना पूजा के समान है। इसलिए वे रिकार्डिंग के समय या रियाज के समय कभी चप्पल नहीं पहनती। उनकी आवाज को लेकर अमेरिका के वैज्ञानिकों ने भी कह दिया था कि इतनी सुरीली आवाज न कभी थी और ना ही कभी होगी।


3) पिता से विशेष स्नेह रखने वाली लता ने उनका तानपुरा अब तक संभाल कर रखा है।

4) श्रीकृष्ण पर अमिट विश्वास और अपूर्व श्रद्धा रखने वाली लता कागजों पर सबसे पहले अपने अराध्य श्री कृष्ण का नाम लिखती हैं।

5) गीत-संगीत के अलावा वे क्रिकेट की बड़ी फैन हैं। सचिन तेंदुलकर उनके प्रिय खिलाड़ी हैं।

10 unknown facts about lata mangeshkar

6) कुंदनलाल सहगल औऱ नूरजहां लता जी के पसंदीदा गायक-गायिका रहे हैं। लता ने पहली बार पार्श्व गायन नायिका मुनव्वर सुल्ताना के लिए किया था।

7) मराठी भाषी लता हिंदी के अलावा बांग्ला, तमिल, संस्कृत, गुजराती और पंजाबी भाषा का भी अच्छा ज्ञान रखती हैं। इनमें बतिया लेती हैं।

8) गायिका, अभिनेत्री होने के साथ-साथ लता मंगेशकर ने कुछ फिल्मों में संगीत भी दिया है। ये फिल्में मराठी भाषी ज्यादा थी। यहां लता ने स्वयं को आंदघन नाम से परिचित कराया। संगीतकार के नाम की जगह लता नहीं आंदघन लिखा गया।

9) स्टेज पर गाते हुए उन्हें पहली बार 25 रुपए की दाद मिली थी। इसे वह अपनी पहली कमाई मानती हैं। अभिनेत्री के रूप में उन्हें पहली बार 300 रुपए मिले थे। लेकिन वे हमेशा गाने को ही तजरीह देती हैं।

10) पुरुष गायकों में मोहम्मद रफी के साथ लता ने सर्वाधिक 440 गीत गाए। महिला युगल गीत में अधिकांश बहन आशा भोंसले के साथ है। गीतकारों में आनंद बक्षी द्वारा लिखे 700 से ज्यादा गीतों में उन्होंने अपने स्वर दिए।