इंदौर. महज 12 साल की उम्र में एक बच्चे न केवल कानूनी लड़ाई लड़ी बल्कि अपनी मां को भी बेरहम पिता की कैद से आजाद करा लिया। मामला इंदौर का है जहां एक शख्स अपनी पत्नी व बच्चे को घर में कैद कर रखता था। उनके साथ मारपीट करता था, जान से मारने की धमकी देता था। पति ने पत्नी व बेटे की जिंदगी नासूर बना रखी थी लेकिन इसी बीच बेटे ने हिम्मत जुटाई और वकील के माध्यम से कोर्ट में याचिका दायर कर दी जिसके बाद कोर्ट ने मामले पर संज्ञान लेते हुए पुलिस को तत्काल एक्शन लेने के निर्देश दिए और बच्चे की मां को पिता की कैद से आजाद करवाया। इतना ही नहीं कोर्ट ने आदेश दिया है कि आरोपी पिता पत्नी व बच्चे को पांच हजार रुपए महीना गुजारा भत्ता देगा और आदेश का पालन न करने पर एक साल की सजा व 2 हजार रुपए का जुर्माना लगाने का प्रावधान भी किया है।