शादी से पहले ही वायरल कर दिए थे वीडियो
शिकायत दर्ज कराने पति के साथ पहुंची युवती ने पुलिस को बताया कि वो नरसिंहपुर की रहने वाली है और भोपाल में बी-फार्मा की पढ़ाई कर रही है। इसी दौरान उसकी मुलाकात रायसेन के रहने वाले युवक से हुई थी फिर दोनों में प्यार हो गया और उन्होंने 20 जुलाई 2022 को आर्य मंदिर में शादी कर ली। युवती के मुताबिक शादी के पहले से ही होशंगाबाद का रहने वाला भीकम सिंह नाम का युवक उसे उसके व उसके पति के शादी से पहले के अश्लील वीडियो होने की बात कहकर ब्लैकमेल कर रहा था। आरोपी भीकम उसे वीडियो वायरल करने की धमकी देकर मिलने के लिए बुलाता था, दबाव बनाता था जिसके बारे में तब उसने अपने प्रेमी ( शादी से पहले) को बताई तो उसने सभी मैसेज व वीडियो संभालकर रखने के लिए कहा था। फिर एक दिन आरोपी भीकम ने उसे पति के साथ का अश्लील वीडियो भी भेजा जिसके बारे में भी उसने पति को बताया था।