6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लड़की ने न्यूड VIDEO कॉल किया, कंट्रोल खो बैठा व्यापारी, फिर जानिए क्या हुआ

दूसरों को ब्रह्मचर्य का पाठ पढ़ाने वाला 52 साल का व्यापारी खुद कामवासना का हुआ शिकार..
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

खंडवा

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 20 Sep 2022, 5:43 PM IST

khandwa.jpg

खंडवा. मोबाइल पर आए वीडियो कॉल में लड़की का न्यूड वीडियो देखकर एक व्यापारी अनकंट्रोल हो गया और सेक्सटॉर्शन का शिकार हो गया। मामला खंडवा का है जहां व्यापारी ने सेक्सटॉर्शन का शिकार होने के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। हैरान की बात तो ये है कि व्यापारी खुद दूसरे लोगों को ब्रह्मचर्य का पाठ पढ़ाता है और लड़की का न्यूड वीडियो देखकर अपने आप पर ही काबू नहीं रख पाया। इसी दौरान सेक्सटॉर्शन करने वाली गैंग ने उसका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। उसे ब्लैकमेल कर पैसे ले लिए और फिर से पैसों की डिमांड कर धमका रहे थे। जिससे परेशान होकर व्यापारी पुलिस के पास पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई।

ब्रह्मचर्य का पाठ पढ़ाने वाला व्यापारी हुआ शिकार
जानकारी के मुताबिक 52 साल के व्यापारी वॉट्सएप 16 से ज्यादा ग्रुपों में दूसरों को ब्रह्मचर्य का पाठ पढ़ाते हैं। लेकिन बीते दिनों एक वीडियो कॉल में लड़की को न्यूड देख वो अपने आप पर काबू नहीं रख पाए और अनकंट्रोल हो गए। व्यापारी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया है कि उनकी किराना की दुकान है। 17 सिंतबर की रात उन्हें वॉट्सएप पर एक लड़की ने अश्लील वीडियो भेजे फिर कुछ देर बाद ही लड़की ने वॉट्सएप कॉल किया और जैसे ही मैंने कॉल रिसीव किया तो देखा कि लड़की आपत्तिजनक हालत में थी। उसने कपड़े नहीं पहन रखे थे। वीडियो देखते ही मैं अनकंट्रोल हो गया और लड़की की बातों में आ गया, इसी दौरान लड़की ने वीडियो को रिकॉर्ड कर लिया।

यह भी पढ़ें- कांग्रेस के बड़े नेता ने ब्राह्मणों को दी गाली, देखें वायरल वीडियो

कॉल खत्म होते ही शुरु हुआ सेक्सटॉर्शन
व्यापारी ने पुलिस को बताया कॉल एंड होने के कुछ देर बाद ही उसके पास फोन आया जिसमें सामने वाले ने कहा कि उसने लड़की के साथ उसका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया है। जिसे वो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा और पैसों की डिमांड की। लोक लाज के डर से व्यापारी ने पहले तो आरोपी को 5100 रुपए दे दिए लेकिन इसके बाद भी पैसों की डिमांड की जाती रही और जब पैसे नहीं दिए तो वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। व्यापारी ने ये भी बताया कि गैंग के एक सदस्य ने उसे नोएडा क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर फोन किया और 15 हजार रुपए की डिमांड करते हुए धमकी दी कि अगर पैसे नहीं दिए तो बदनाम कर दिए जाओगे। जिस शख्स ने पुलिस अधिकारी बनकर फोन किया था उसने अपने वॉट्सएप पर दिल्ली के पूर्व पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना की वर्दी वाली फोटो लगा रखी थी। पुलिस ने व्यापारी की शिकायत पर मामला जांच में ले लिया है।

यह भी पढ़ें- पहले तलाक कराया फिर मर्जी के खिलाफ ब्रेस्ट की सर्जरी, 11 साल तक बनाया हवस का शिकार