भोपाल. ब्राह्मणों को लेकर विवादित बयान देने के कारण भाजपा से निष्कासित प्रीतम लोधी का मामला अभी पूरी तरह से ठंडा भी नहीं हुआ है कि एक बार फिर प्रदेश के एक नेता ने ब्राह्मणों को लेकर विवादित बयान दे डाला है। इस बार ब्राह्मणों को लेकर बयान देने वाले नेता कांग्रेस से हैं जिन्होंने ब्राह्मणों को गाली देते हुए बीजेपी का चमचा बताया है। कांग्रेस नेता का ब्राह्मणों को अपशब्द कहते वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इसे लेकर भाजपा और ब्राह्मण समाज ने विरोध भी दर्ज कराते हुए संबंधित नेता पर कार्रवाई की मांग की है। सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है उसकी पत्रिका पुष्टि नहीं करता है।